...अब दिल्ली पुलिस नहीं जब्त कर सकेगी ऑटो!
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस से एक अधिकार चीन लिए हैं। आज बुराड़ी में अरविन्द ने ऑटो चालकों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, यदि किसी ऑटो चालाक से कोई पुलिसकर्मी रिश्वत मांगता है तो वह उसका स्टिंग कर लें। इसके अलावा अरविन्द ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र पर जन लोकपाल, बिजली, घूसखोरी जैसे मुद्दों पर चुन-चुन कर हमला बोला।
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज ऑटो चालकों के लिए एक बड़ा एलान किया है। अब उन्होंने ऑटो जब्त करने का अधिकार दिल्ली पुलिस से छीनकर ट्रांसपोर्ट विभाग को दे दिया है। अरविन्द ने कहा कि, दिल्ली-एनसीआर के लिए साढ़े पांच हजार नए परमिट जारी किए गए हैं। साथ ही उन्होंने पूरी दिल्ली में उन्होंने 550 नए ऑटो स्टैंड बनाने का ऐलान भी किया। अरविन्द ने यह भी कहा कि, जल्द ही ऑटो चालकों की परेशानियां दूर करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया।
उन्होंने भ्रष्टाचार पर लगाम के लिए लोकपाल बिल को जरूरी बताते हुए कहा कि इसे हर हाल में विधानसभा से पास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो पुलिस वाले ऑटो चालक से घूस मांगे वे उसका स्टिंग कर लें। इसके अलावा अरविन्द ने अम्बानी पर हमला करते हुए कहा कि, यदि वह दिल्ली में बिजली काटने की कोशिस करते हैं तो वह उन्हें भागकर दूसरी बिजली कंपनी को दिल्ली में लायेंगे।
अरविन्द ने इसके साथ ही ऑटो चालकों को नसीहत दी कि, वह उनकी हर समस्या का निवारण करेंगे। बशर्ते ऑटो चालाक यात्रियों से बदतमीजी न करें। न ही ज्यादा किराया वसूले। अरविन्द ने कहा कि, यदि महंगाई बढ़ेगी तो ऑटो का किराया भी बढेगा और घटेगी तो किराया भी घटेगा। बस आप ईमानदारी से अपना काम करें।