बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है भाजपा: राजनाथ खाप पंचायतें NGO की तरह काम करती हैं: हुड्डा लॉ स्टूडेंट से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपीगण गिरफ्त में राहुल को महिलाएं बोलीं-इस बार चुनाव में मजा चखाएंगे राहत...! सीएनजी 14.90 रुपए और पीएनजी 5 रुपए सस्ती तेलंगाना बिल को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी जनलोकपाल के लिए उप-राज्यपाल की सहमति जरूरी: विशेषज्ञ एक तो..! बेशर्म नाच करने वाले सपाइयों ने फोटोग्राफर को पीटा बिहार में नहीं चल सकती ‘आप’ की झाड़ू: जदयू ‘आप’ भटकी हुई पार्टी, भाजपा पर नहीं नमो पर यकीन: रामदेव नरभक्षी बाघिन ने वृद्ध को बनाया नौवां शिकार दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्त से बाहर एक लाख देकर सरकारी जमीन पर राजीव शुक्ल का कब्ज़ा! अरविन्द केजरीवाल को SC ने फिर भेजा नोटिस तेलंगाना मुद्दा: निबटारे हेतु सरकार ने सभी दलों से माँगी मदद हिन्दू-मुस्लिम विकास के दो पहिए: नरेन्द्र मोदी आदिवासी महिलाओं को लुभाने झारखण्ड पहुंचे राहुल गांधी पाक: SC ने मुशर्रफ की जमानती वांरट के खिलाफ याचिका लौटाई जनलोकपाल बिल पर अरविन्द ने उप-राज्यपाल को लिखा पत्र शुक्रवार को सेंसेक्स 66 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त
नरभक्षी बाघिन ने वृद्ध को बनाया नौवां शिकार
नरभक्षी बाघिन ने वृद्ध को बनाया नौवां शिकार

 

बिजनौर: उत्तर प्रदेश राज्य के बिजनौर जिले में आदमखोर बाघिन का कहर जारी है। आज फिर से बाघिन ने एक वृद्ध किसान को अपना शिकार बनाया। इस तरफ से बाघिन द्वारा अबतक नौ लोगों को अपना शिकार बनाया जा चुका है। बाघिन ने आज जिले के बढ़ापुर इलाके में एक वृद्ध किसान को मार डाला।

 

इस बाघिन के चलते क्षेत्र के लोग काफी गुस्से में है। लोग वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाये जाने की मांग को लेकर शव को उठने नहीं दे रहे है। वन विभाग के अधिकारी किसी अनहोनी की आशंका से डरकर मौके पर जाने को तैयार नहीं है। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि, आदमखोर बाघिन के मुह लगा खून उसे एक के बाद एक आदमी को निवाला बनाने को बेचैन करता रहता है।

 

आपको बता दें कि, आदमखोर बाघिन ने दस जनवरी से सात फरवरी यानि 27 दिनों के अन्दर चार लोगो को अपना निवाला बना लिया है। मुरादाबाद जिले सहित बाघिन के निवाला बन चुके लोगो की संख्या अब बढ़कर नौ हो गयी है। आपको बता दें कि, वन विभाग के नाकारापन की वजह से आदमखोर बाघिन से निजात दिलाने आये देश के जाने माने शूटर नबाव सहाफत अली खान वापस लौट गये। अब जब बाघिन ने अपना नौवा शिकार बना लिया है, ऐसे में वन विभाग के अधिकारी आक्रोशित लोगो के बीच पहुचने से कतरा रहे है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn