राहुल को महिलाएं बोलीं-इस बार चुनाव में मजा चखाएंगे
रांची: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय झारखण्ड राज्य में गए हुए थे। राहुल के रांची पहुंचते ही उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, बिरसा चौक के पास उनके मिलने पहुंची सैकड़ों आदिवासी व अल्पसंख्यक महिलाओं को सुरक्षाकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क से हटाकर किनारे कर दिया। इस पर वे भड़क उठीं और नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि राहुल तो आए और सेकेंड भर में ही चले गए। न तो हमारी ओर देखा और न ही हाथ हिलाया। हम तो उन्हें देश का प्रधानमंत्री मान रहे हैं। लेकिन, ऐसे नेता से क्या उम्मीद कर सकते हैं। इसका मजा इस बार के चुनाव में चखाएंगे।