बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है भाजपा: राजनाथ खाप पंचायतें NGO की तरह काम करती हैं: हुड्डा लॉ स्टूडेंट से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपीगण गिरफ्त में राहुल को महिलाएं बोलीं-इस बार चुनाव में मजा चखाएंगे राहत...! सीएनजी 14.90 रुपए और पीएनजी 5 रुपए सस्ती तेलंगाना बिल को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी जनलोकपाल के लिए उप-राज्यपाल की सहमति जरूरी: विशेषज्ञ एक तो..! बेशर्म नाच करने वाले सपाइयों ने फोटोग्राफर को पीटा बिहार में नहीं चल सकती ‘आप’ की झाड़ू: जदयू ‘आप’ भटकी हुई पार्टी, भाजपा पर नहीं नमो पर यकीन: रामदेव नरभक्षी बाघिन ने वृद्ध को बनाया नौवां शिकार दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्त से बाहर एक लाख देकर सरकारी जमीन पर राजीव शुक्ल का कब्ज़ा! अरविन्द केजरीवाल को SC ने फिर भेजा नोटिस तेलंगाना मुद्दा: निबटारे हेतु सरकार ने सभी दलों से माँगी मदद हिन्दू-मुस्लिम विकास के दो पहिए: नरेन्द्र मोदी आदिवासी महिलाओं को लुभाने झारखण्ड पहुंचे राहुल गांधी पाक: SC ने मुशर्रफ की जमानती वांरट के खिलाफ याचिका लौटाई जनलोकपाल बिल पर अरविन्द ने उप-राज्यपाल को लिखा पत्र शुक्रवार को सेंसेक्स 66 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त
बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है भाजपा: राजनाथ

 

नई दिल्ली/जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि, जो अभी तक सर्वेक्षण आयें हैं उसमे भाजपा पूर्ण बहुमत की और तेजी से बढ़ रही है। राजनाथ ने जयपुर में भाजपा विधायकों के आज से शुरु हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि, ‘सर्वेक्षणों से स्पष्ट है कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2014 में स्पष्ट रूप से बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है’। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस सत्ता में रहने के लिये देश में समाज को बांटने की राजनीति कर रही है। राजनाथ ने कहा कि, ‘कांग्रेस पार्टी देश की स्वतंत्रता के बाद से अधिकांश समय तक सत्ता का सुख भोगी है और उन्होंने सिर्फ बांटने की राजनीति की है। उन्होंने देश में साम्प्रदायिक सद्भावना बनाये रखने के लिए कुछ भी नहीं किया। राजनाथ ने कहा कि, कांग्रेस को देश की चिंता नहीं है वह देश को मजहब, ईमान, धर्म के नाम पर बाँट रही है। साथ ही समाज को बांट कर कांग्रेस राज करना चाहती है।’

 

साम्प्रदायिक हिंसा विधेयक को लेकर राजनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, विधेयक को लोकसभा में पेश किया और सवाल किया कि क्या आरोपित व्यक्ति पर आरोप उसके धर्म और जाति के आधार पर तय किया जायेगा। लोकसभा के चुनाव नजदीक है और कांग्रेस पार्टी सत्ता के फायदे के लिये इस तरह के हथकंडे अपना रही है और स्वयं सेवक संघ पर हिंसा में शामिल होने का आरोप लगा रही है, क्या स्वयं सेवक संघ इस तरह की हिंसा में शामिल होंगें।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn