बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है भाजपा: राजनाथ खाप पंचायतें NGO की तरह काम करती हैं: हुड्डा लॉ स्टूडेंट से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपीगण गिरफ्त में राहुल को महिलाएं बोलीं-इस बार चुनाव में मजा चखाएंगे राहत...! सीएनजी 14.90 रुपए और पीएनजी 5 रुपए सस्ती तेलंगाना बिल को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी जनलोकपाल के लिए उप-राज्यपाल की सहमति जरूरी: विशेषज्ञ एक तो..! बेशर्म नाच करने वाले सपाइयों ने फोटोग्राफर को पीटा बिहार में नहीं चल सकती ‘आप’ की झाड़ू: जदयू ‘आप’ भटकी हुई पार्टी, भाजपा पर नहीं नमो पर यकीन: रामदेव नरभक्षी बाघिन ने वृद्ध को बनाया नौवां शिकार दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्त से बाहर एक लाख देकर सरकारी जमीन पर राजीव शुक्ल का कब्ज़ा! अरविन्द केजरीवाल को SC ने फिर भेजा नोटिस तेलंगाना मुद्दा: निबटारे हेतु सरकार ने सभी दलों से माँगी मदद हिन्दू-मुस्लिम विकास के दो पहिए: नरेन्द्र मोदी आदिवासी महिलाओं को लुभाने झारखण्ड पहुंचे राहुल गांधी पाक: SC ने मुशर्रफ की जमानती वांरट के खिलाफ याचिका लौटाई जनलोकपाल बिल पर अरविन्द ने उप-राज्यपाल को लिखा पत्र शुक्रवार को सेंसेक्स 66 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त
‘आप’ भटकी हुई पार्टी, भाजपा पर नहीं नमो पर यकीन: रामदेव
‘आप’ भटकी हुई पार्टी, भाजपा पर नहीं नमो पर यकीन: रामदेव

 

नागपुर: योग गुरु बाबा रामदेव ने आज कांग्रेस और ‘आप’ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ‘आप’ को रास्ते से भटकी हुई पार्टी करार देते हुए कहा कि, वह अपनी झाड़ू कांग्रेस के हवाले कर दे। यही उसके लिए अच्छा रहेगा। राहुल गांधी पर हमला करते हुए बाबा ने कहा कि, वह कितनी भी कोशिस कर लें लेकिन, इस बार कांग्रेस को 50 सीट से ज्यादा नहीं मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, उन्हें भाजपा पर नहीं बल्कि, नरेन्द्र मोदी पर भरोसा है।

 

‘आप’ पर हमला करते हुए बाबा ने कहा कि, वर्ष 2010 में वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे का हाथ थामकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और पूरे तंत्र को बदलने की बात कहकर आगे बढ़ने वाले ‘आप’ के नेताओं को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। योग गुरू ने इस दौरान आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले थर्ड फ्रंट की संभावनाओं को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास न तो नेता है और न ही मुद्दे और नीति हैं।

 

वहीँ, कांग्रेस पर हमला करते हुए बाबा ने कहा कि, कांग्रेस इस बार मात्र 50 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस और यूपीए का कोई जादू नहीं चलेगा। आपको बता दें कि, राहुल गांधी आज एक दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं, परंतु माओवादियों की ओर से बंद का आह्वान करने पर यह कहा जा रहा है कि राहुल अब ओरमांझी से रांची तक ही रोड शो करेंगे। हालांकि, पहले यह रोड शो हजारीबाग से रांची तक किया जाना था। लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर इसका रूट छोटा कर दिया गया है।

 

बाबा ने कहा कि, इस बार भाजपा को 300 सीटें मिलेंगे। नरेन्द्र मोदी की बावत बोलते हुए बाबा ने कहा कि, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पक्ष में विश्व स्तर पर प्रचार अभियान शुरू किया है, जो भाजपा की जीत तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। बाबा ने कहा कि, उन्हें भाजपा पर नहीं बल्कि, नरेन्द्र मोदी पर भरोसा है। बाबा ने कहा कि, नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनते ही देश का कालाधन वापस भारत में लायेंगे।

 

आपको बता दें कि, भाजपा के लिए बाबा ने ऐसा पहली बार नहीं बोला है। इससे पहले भाजपा को बाबा ने अल्टीमेटम भी दिया था। अल्टीमेटम उस समय दिया गया था जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी हेतु राजग में गर्मा-गर्मी चल रही थी।

 

उस समय बाबा ने कहा था कि, भाजपा जल्द ही नरेन्द्र मोदी के नाम की घोषणा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए करें अन्यथा वह भाजपा को समर्थन देने पर विचार कर सकते हैं। यानि, यदि भाजपा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंती पद का उम्मीदवार नहीं बनाती तो वह भाजपा को समर्थन नहीं देते।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn