बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है भाजपा: राजनाथ खाप पंचायतें NGO की तरह काम करती हैं: हुड्डा लॉ स्टूडेंट से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपीगण गिरफ्त में राहुल को महिलाएं बोलीं-इस बार चुनाव में मजा चखाएंगे राहत...! सीएनजी 14.90 रुपए और पीएनजी 5 रुपए सस्ती तेलंगाना बिल को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी जनलोकपाल के लिए उप-राज्यपाल की सहमति जरूरी: विशेषज्ञ एक तो..! बेशर्म नाच करने वाले सपाइयों ने फोटोग्राफर को पीटा बिहार में नहीं चल सकती ‘आप’ की झाड़ू: जदयू ‘आप’ भटकी हुई पार्टी, भाजपा पर नहीं नमो पर यकीन: रामदेव नरभक्षी बाघिन ने वृद्ध को बनाया नौवां शिकार दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्त से बाहर एक लाख देकर सरकारी जमीन पर राजीव शुक्ल का कब्ज़ा! अरविन्द केजरीवाल को SC ने फिर भेजा नोटिस तेलंगाना मुद्दा: निबटारे हेतु सरकार ने सभी दलों से माँगी मदद हिन्दू-मुस्लिम विकास के दो पहिए: नरेन्द्र मोदी आदिवासी महिलाओं को लुभाने झारखण्ड पहुंचे राहुल गांधी पाक: SC ने मुशर्रफ की जमानती वांरट के खिलाफ याचिका लौटाई जनलोकपाल बिल पर अरविन्द ने उप-राज्यपाल को लिखा पत्र शुक्रवार को सेंसेक्स 66 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त
मिस्र: सेना प्रमुख अल-सीसी लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव
मिस्र: सेना प्रमुख अल-सीसी लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव

 

काहिरा: मिस्र के शक्तिशाली सेना प्रमुख फील्ड मार्शल अब्दुल फताह अल-सीसी ने कहा कि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे और उम्मीद की जा रही है कि वह यह चुनाव आसानी से जीत जाएंगे। कुवैती अखबार अल-सियासत के अनुसार रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारियां भी संभाल रहे अल-सिसी ने कहा, ‘हां, फैसला कर लिया गया है और मेरे पास मिस्री अवाम के आह्वान पर अमल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’
 
अल-सीसी से जब पूछा गया कि क्या वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने जवाब दिया, ‘आह्वान हर जगह सुना गया और मैं उसे खारिज नहीं करूंगा। मैं स्वतंत्र मतदान के माध्यम से लोगों के विश्वास का नवीकरण करना चाहूंगा।’ मिस्र की शक्तिशाली सैन्य परिषद ने हाल ही में अल-सीसी को राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की इजाजत दी है।
 
ज्ञात हो कि, मिस्र की सेना ने पिछले साल जुलाई में इस्लामवादी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की सरकार का तख्तापलट किया था। मुर्सी सरकार को व्यापक विरोध का सामना करना पड़ रहा था। इस तख्तापलट ने अल-सीसी को व्यापक लोकप्रियता दी।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn