बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है भाजपा: राजनाथ खाप पंचायतें NGO की तरह काम करती हैं: हुड्डा लॉ स्टूडेंट से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपीगण गिरफ्त में राहुल को महिलाएं बोलीं-इस बार चुनाव में मजा चखाएंगे राहत...! सीएनजी 14.90 रुपए और पीएनजी 5 रुपए सस्ती तेलंगाना बिल को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी जनलोकपाल के लिए उप-राज्यपाल की सहमति जरूरी: विशेषज्ञ एक तो..! बेशर्म नाच करने वाले सपाइयों ने फोटोग्राफर को पीटा बिहार में नहीं चल सकती ‘आप’ की झाड़ू: जदयू ‘आप’ भटकी हुई पार्टी, भाजपा पर नहीं नमो पर यकीन: रामदेव नरभक्षी बाघिन ने वृद्ध को बनाया नौवां शिकार दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्त से बाहर एक लाख देकर सरकारी जमीन पर राजीव शुक्ल का कब्ज़ा! अरविन्द केजरीवाल को SC ने फिर भेजा नोटिस तेलंगाना मुद्दा: निबटारे हेतु सरकार ने सभी दलों से माँगी मदद हिन्दू-मुस्लिम विकास के दो पहिए: नरेन्द्र मोदी आदिवासी महिलाओं को लुभाने झारखण्ड पहुंचे राहुल गांधी पाक: SC ने मुशर्रफ की जमानती वांरट के खिलाफ याचिका लौटाई जनलोकपाल बिल पर अरविन्द ने उप-राज्यपाल को लिखा पत्र शुक्रवार को सेंसेक्स 66 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त
एक तो..! बेशर्म नाच करने वाले सपाइयों ने फोटोग्राफर को पीटा
एक तो..! बेशर्म नाच करने वाले सपाइयों ने फोटोग्राफर को पीटा

 

मुजफ्फरनगर: एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी! कुछ ऐसा ही कारनामा किया है समाजवादी पार्टीय के कुछ नेताओं ने। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव कहते हैं कि, उन्हें मीडिया ‘समाजवादी गुंडे’ कहना बंद करें यह ठीक नहीं है। लेकिन, दूसरी तरफ उनके अपने ही उनकी बात को गलत साबित करने पर तुले हुए हैं।

 

यानि सपाई यह कहना चाहते है कि, हम समाजवादी गुंडे हैं। इसका जीता-जागता उदहारण तब देखने को मिला जब बीते दिन मुजफ्फरनगर में डांस पार्टी में नर्तकी पर नोट उड़ाने के मामले में फजीहत होने पर सपाइयों ने कार्यक्रम की कवरेज करने वाले फोटोग्राफर को बंधक बनाकर पीटा। इतना ही नहीं सपाइयों ने मीडिया को फुटेज लीक करने का आरोप लगाते हुए फोटोग्राफर को मारने की धमकी दी गई।

 

गौरतलब है कि, बीते मंगलवार रात हाईवे के एक रिसोर्ट्स में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गौरव जैन की शादी में बार डांसर बुलाई गई थी। डांस पार्टी में राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप की मौजूदगी में ही सपा नेताओं ने नर्तकी के साथ जमकर ठुमके लगाए। जब बुधवार को विडिओ क्लिपिंग देश के न्यूज चैनलों पर चली तो सपा नेता बौखला गए। पार्टी के पार्टी हाईकमान द्वारा जवाब तलब करने और प्रकरण में हुई फजीहत के बाद सपा नेता बौखला गए।

 

जिसके बाद एक दर्जन से अधिक सपाई लोहिया बाजार में उस फोटो स्टूडियो पर पहुंचे, जिसने शादी की कवरेज की थी। आरोप है कि वहां मौजूद फोटोग्राफर से न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि कार्यक्रम की फुटेज मीडिया को लीक करने का आरोप लगाते हुए उसे बंधक बना लिया गया। आपको बता दें कि, हाईवे के एक रिसोर्ट्स में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गौरव जैन की शादी के मौके पर खास मेहमानों के लिए डांस महफिल सजाई गई थी। रात जैसे-जैसे गहराती गई, सपाइयों के जश्न में रंगीनियां छाने लगीं।

 

सपा के मामूली कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि, पार्टी प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारी पहले से ही डांसर के ठुमकों पर मदहोश थे। इस बीच रेस्टोरेंट के उस खास हॉल में मंत्री चितरंजन स्वरूप भी पहुंच गए। रंग-बिरंगी लाइटें, म्यूजिक की धूम और फिल्म शराबी का गाना ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सइयां दिवाने...’ पर डांस शुरू हो गया। महिला नर्तकी की झूलती कमर के सामने सपाई अपने आपको रोक नहीं पाए। कई नेता तो डांसर के साथ ही झूमने लगे। डांसर पर नोट बरसने लगे।

 

नर्तकी को लुभाने के लिए एक नेता ने मंत्रीजी के सिर पर ही नोट लगा दिए। हंसी-ठहाकों के बीच देर रात तक थिरकने का सिलसिला चलता रहा। मंत्रीजी के बराबर में सोफे पर बैठे पार्टी के महानगर अध्यक्ष अंसारी आढ़ती मंद-मंद मुस्कुराते नजर आए। बुधवार सुबह डांस की यह क्लिपिंग टीवी चैनलों पर दिखने लगी तो सपा नेताओं की हवाइयां उड़ गईं। क्लिपिंग में सपाई नैतिकता की हदें लांघकर अर्धनग्न नर्तकी के संग बाहों में बांहे डालकर झूमते दिख रहे थे।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn