बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है भाजपा: राजनाथ खाप पंचायतें NGO की तरह काम करती हैं: हुड्डा लॉ स्टूडेंट से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपीगण गिरफ्त में राहुल को महिलाएं बोलीं-इस बार चुनाव में मजा चखाएंगे राहत...! सीएनजी 14.90 रुपए और पीएनजी 5 रुपए सस्ती तेलंगाना बिल को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी जनलोकपाल के लिए उप-राज्यपाल की सहमति जरूरी: विशेषज्ञ एक तो..! बेशर्म नाच करने वाले सपाइयों ने फोटोग्राफर को पीटा बिहार में नहीं चल सकती ‘आप’ की झाड़ू: जदयू ‘आप’ भटकी हुई पार्टी, भाजपा पर नहीं नमो पर यकीन: रामदेव नरभक्षी बाघिन ने वृद्ध को बनाया नौवां शिकार दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्त से बाहर एक लाख देकर सरकारी जमीन पर राजीव शुक्ल का कब्ज़ा! अरविन्द केजरीवाल को SC ने फिर भेजा नोटिस तेलंगाना मुद्दा: निबटारे हेतु सरकार ने सभी दलों से माँगी मदद हिन्दू-मुस्लिम विकास के दो पहिए: नरेन्द्र मोदी आदिवासी महिलाओं को लुभाने झारखण्ड पहुंचे राहुल गांधी पाक: SC ने मुशर्रफ की जमानती वांरट के खिलाफ याचिका लौटाई जनलोकपाल बिल पर अरविन्द ने उप-राज्यपाल को लिखा पत्र शुक्रवार को सेंसेक्स 66 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त
एक लाख देकर सरकारी जमीन पर राजीव शुक्ल का कब्ज़ा!
एक लाख देकर सरकारी जमीन पर राजीव शुक्ल का कब्ज़ा!

 

मुंबई: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे विपक्ष कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ा रहा है। इसी के तहत मुम्बई में महानगर पालिका की 100 करोड़ की ज़मीन पर विवाद बड़ता जा रहा है। केन्द्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री राजीव शुक्ल पर महानगर पालिका से वर्ष 2007 में करोडो की जमीन मात्र 1 लाख में लिए जाने का आरोप है। यह भूखंड मुम्बई के जोगेश्‍वरी इलाके में है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेसी मंत्री राजीव शुक्ला ने महानगर पालिका से वर्ष 2007 में महज़ 1 लाख में लिया था। भाजपा नेता किरीट सोमैया की माने तो इस जमीन पर सरकारी स्कूल बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। लेकिन, राजीव शुक्ला ने 1 लाख देकर जमीन पर कब्ज़ा कर लिया है। सोमैया का कहना है कि, राजीव को यह जमीन सरकार को वापस लौटाना था लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया। राजीव यहां पर फाइव स्टार होटल और स्विमिंग पूल बनाने की तैयारी कर रहें हैं।
 
सोमैया ने कहा कि, यदि जल्द ही राजीव शुक्ल ने सरकार को जमीन वापस नही करेंगे तो भाजपा उनके खिलाफ आन्दोलन छड देगी। हम इस बात का विरोध करेंगे। सोमैया ने यह भी कहा है कि, यदि वह जमीन सरकार को नहीं देते हैं तो आने वाले समय में भाजपा हिंसक रूप अख्त्यार करते हुए उनके कार्यालय पर तोड़-फोड़ करेगी और जनता को उसका हक़ दिलाएगी।
 

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn