बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है भाजपा: राजनाथ खाप पंचायतें NGO की तरह काम करती हैं: हुड्डा लॉ स्टूडेंट से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपीगण गिरफ्त में राहुल को महिलाएं बोलीं-इस बार चुनाव में मजा चखाएंगे राहत...! सीएनजी 14.90 रुपए और पीएनजी 5 रुपए सस्ती तेलंगाना बिल को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी जनलोकपाल के लिए उप-राज्यपाल की सहमति जरूरी: विशेषज्ञ एक तो..! बेशर्म नाच करने वाले सपाइयों ने फोटोग्राफर को पीटा बिहार में नहीं चल सकती ‘आप’ की झाड़ू: जदयू ‘आप’ भटकी हुई पार्टी, भाजपा पर नहीं नमो पर यकीन: रामदेव नरभक्षी बाघिन ने वृद्ध को बनाया नौवां शिकार दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्त से बाहर एक लाख देकर सरकारी जमीन पर राजीव शुक्ल का कब्ज़ा! अरविन्द केजरीवाल को SC ने फिर भेजा नोटिस तेलंगाना मुद्दा: निबटारे हेतु सरकार ने सभी दलों से माँगी मदद हिन्दू-मुस्लिम विकास के दो पहिए: नरेन्द्र मोदी आदिवासी महिलाओं को लुभाने झारखण्ड पहुंचे राहुल गांधी पाक: SC ने मुशर्रफ की जमानती वांरट के खिलाफ याचिका लौटाई जनलोकपाल बिल पर अरविन्द ने उप-राज्यपाल को लिखा पत्र शुक्रवार को सेंसेक्स 66 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त
खाप पंचायतें NGO की तरह काम करती हैं: हुड्डा

 

नई दिल्ली/चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज शुक्रवार को कहा कि, राज्य में खाप पंचायतें NGO संगठनों की तरह काम करती हैं। साथ ही हुड्डा ने कहा कि, खाप पंचायतें राज्य की संस्कृति का हिस्सा है। उक्त बातें हुड्डा ने आज यहां कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं।

 

हुड्डा ने आगे कहा कि, ‘खाप पंचायतें एनजीओ की तरह हैं, जैसे हमारी रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन होती हैं। खाप पंचायतें हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं।’ आपको बता दें कि, हुड्डा केन्द्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम के हाल के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमे चिदंबरम ने खाप पंचायतों को पुरातनपंथी बताते हुए कहा था कि, ‘खाप पंचायतें भारत की संस्कृति का हिसा नहीं हैं।’

 

जब हुड्डा से यह पुछा गया कि, कारवां पत्रिका द्वारा अंबाला जेल में स्वामी असीमानंद का इंटरव्यू लिया जाना क्या कानून के अनुरुप है, हुड्डा ने कहा कि अधिकारियों ने इसके लिए जरुरी अनुमति दी होगी। हुड्डा ने अपने जवाब में कहा, ‘‘जेल अधिकारियों ने (इंटरव्यू के लिए) जरुरी अनुमति दी होगी। हुड्डा ने कहा कि, अनुमति अधिवक्ता को दी जा सकती है।’

 

आपको बता दें कि, कारवां पत्रिका ने दावा किया है कि, उसके संवाददाता ने दो वर्ष पहले मुलाकाती घंटों के दौरान अंबाला जेल के भीतर असीमानंद का इंटरव्यू लिया था। ऐसा दावा किया गया है कि स्वामी असीमानंद ने मोहन भागवत सहित आरएसएस के शीर्ष नेताओं पर समझौता एक्प्रेस ब्लास्ट आतंकी योजनाओं की जानकारी होने और उन्हें मंजूरी देने का आरोप लगाया था।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn