बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है भाजपा: राजनाथ खाप पंचायतें NGO की तरह काम करती हैं: हुड्डा लॉ स्टूडेंट से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपीगण गिरफ्त में राहुल को महिलाएं बोलीं-इस बार चुनाव में मजा चखाएंगे राहत...! सीएनजी 14.90 रुपए और पीएनजी 5 रुपए सस्ती तेलंगाना बिल को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी जनलोकपाल के लिए उप-राज्यपाल की सहमति जरूरी: विशेषज्ञ एक तो..! बेशर्म नाच करने वाले सपाइयों ने फोटोग्राफर को पीटा बिहार में नहीं चल सकती ‘आप’ की झाड़ू: जदयू ‘आप’ भटकी हुई पार्टी, भाजपा पर नहीं नमो पर यकीन: रामदेव नरभक्षी बाघिन ने वृद्ध को बनाया नौवां शिकार दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्त से बाहर एक लाख देकर सरकारी जमीन पर राजीव शुक्ल का कब्ज़ा! अरविन्द केजरीवाल को SC ने फिर भेजा नोटिस तेलंगाना मुद्दा: निबटारे हेतु सरकार ने सभी दलों से माँगी मदद हिन्दू-मुस्लिम विकास के दो पहिए: नरेन्द्र मोदी आदिवासी महिलाओं को लुभाने झारखण्ड पहुंचे राहुल गांधी पाक: SC ने मुशर्रफ की जमानती वांरट के खिलाफ याचिका लौटाई जनलोकपाल बिल पर अरविन्द ने उप-राज्यपाल को लिखा पत्र शुक्रवार को सेंसेक्स 66 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त
तेलंगाना मुद्दा: निबटारे हेतु सरकार ने सभी दलों से माँगी मदद
तेलंगाना मुद्दा: निबटारे हेतु सरकार ने सभी दलों से माँगी मदद

 

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सभी राजनीतिक दलों से आंध्र प्रदेश विभाजन यानि अलग तेलंगाना राज्य के गठन हेतु मामले को निपटाने की अपील की। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि, तेलंगाना एक ऐसा मुद्दा है, जिसके संबंध में पहले ही वादा किया जा चुका है। सरकार ने यह अपील आंध्र प्रदेश के विभाजन के समर्थक और विरोधी समूहों के कारण संसद की कार्यवाही लगातार बाधित रहने के कारण की।

 

तेलंगाना मुद्दे पर केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने संसद के बाहर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि, तेलंगाना मामले पर पहले वादा किया जा चुका है। लिहाजा सभी राजनीतिक दलों से अपील है कि, वह मामले के निबटारे हेतु अपना सहयोग दें। संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, तेलंगाना के चलते अवरोध कांग्रेस बनाम अन्य दलों का मामला नहीं है। उन्होंने कहा, यह मामला कांग्रेस के सांसदों के बारे में नहीं है। मेरी सभी सदस्यों से अपील है कि उन्हें यह समझना होगा कि यदि 15वीं लोकसभा में यह मामला नहीं सुलझता है, तो इसे अगली लोकसभा में सुलझाना होगा।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn