बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है भाजपा: राजनाथ खाप पंचायतें NGO की तरह काम करती हैं: हुड्डा लॉ स्टूडेंट से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपीगण गिरफ्त में राहुल को महिलाएं बोलीं-इस बार चुनाव में मजा चखाएंगे राहत...! सीएनजी 14.90 रुपए और पीएनजी 5 रुपए सस्ती तेलंगाना बिल को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी जनलोकपाल के लिए उप-राज्यपाल की सहमति जरूरी: विशेषज्ञ एक तो..! बेशर्म नाच करने वाले सपाइयों ने फोटोग्राफर को पीटा बिहार में नहीं चल सकती ‘आप’ की झाड़ू: जदयू ‘आप’ भटकी हुई पार्टी, भाजपा पर नहीं नमो पर यकीन: रामदेव नरभक्षी बाघिन ने वृद्ध को बनाया नौवां शिकार दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्त से बाहर एक लाख देकर सरकारी जमीन पर राजीव शुक्ल का कब्ज़ा! अरविन्द केजरीवाल को SC ने फिर भेजा नोटिस तेलंगाना मुद्दा: निबटारे हेतु सरकार ने सभी दलों से माँगी मदद हिन्दू-मुस्लिम विकास के दो पहिए: नरेन्द्र मोदी आदिवासी महिलाओं को लुभाने झारखण्ड पहुंचे राहुल गांधी पाक: SC ने मुशर्रफ की जमानती वांरट के खिलाफ याचिका लौटाई जनलोकपाल बिल पर अरविन्द ने उप-राज्यपाल को लिखा पत्र शुक्रवार को सेंसेक्स 66 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त
हिन्दू-मुस्लिम विकास के दो पहिए: नरेन्द्र मोदी
हिन्दू-मुस्लिम विकास के दो पहिए: नरेन्द्र मोदी

 

अहमदाबाद/नई दिल्ली: भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की नजर अब मुस्लिम वोटों पर है। इसी के तहत उन्होंने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में जीतने के लिए आज शुक्रवार को ‘मुस्लिम कार्ड’ खेल दिया है। मोदी ने आज एक कार्यक्रम में कहा कि, हिन्दू और मुस्लिम विकास की गाड़ी के दो पहिये है और किसी भी देश के विकास के लिए लोगों के बीच एकता जरूरी है।

 

नरेन्द्र मोदी साबरमती नदी के पास बिजनेस विदहार्मोनी नामक एक मुस्लिम बिजनेस कोनक्लेव का उदघाटन करने आए थे। इसी मौके पर उन्होंने कहा कि, हिन्दू और मुस्लिम समुदाय किसी भी विकास की गाड़ी के दो पहिये होते हैं और समाज के विकास के लिए एकता जरूरी है। नरेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि, सभी लोगों ने राज्य के विकास में योगदान दिया है। हमे तीव्र गति से विकास करने की जरूरत है। आर्थिक विकास के लिए 24 घंटे बिजली की आपूर्ति जरूरी है। पिछले 20 वर्षो में हमारे समाज में एक परिवर्तन देखा गया है।

 

नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, कच्छ में मुसलमानों के पास एक बड़ा व्यवसाय है। कच्छ में मुसलमानो ने काफी प्रगति की है। पतंग उद्योग के विकास से राज्य के मुसलमान बड़े पैमाने पर लाभान्वित हुए हैं। गुजरात में सात अरब करोड़ रूपए का पतंग व्यवसाय है। मुस्लिम महिलाओं और नव युवकों की तारीफ़ करते हुए मोदी ने कहा कि, इनमे काफी प्रतिभा है इन्हें सिर्फ एक ठीक मंच की जरूरत है।

 

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि, हमें इनकी प्रतिभा का प्रयोग करने की जरूरत है। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि, मुस्लिम महिलाएं भी विकास में साझेदार बने। उन्होंने कहा कि रोजगार खोजने की बजाय वे अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की स्थिति में होगे। एक भूखा व्यक्ति न पूजा कर सकता है न इबादत।

 

यानि, प्रत्यक्ष रूप से न सही लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से नरेन्द्र मोदी ने ‘मुस्लिम कार्ड’ खेल दिया है। अब आने वाले लोकसभा चुनाव में कौन बाजी मारता है यह तो देखने वाली बात होगी। लेकिन, कोई भी राजनीतिक पार्टी ‘वोट बैंक’ की राजनीति करने से नहीं छोड़ रहा है। अब देखते हैं आने वाले समय में जनता किसे सिंघासन देती है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn