बहुमत की तरफ तेजी से बढ़ रही है भाजपा: राजनाथ खाप पंचायतें NGO की तरह काम करती हैं: हुड्डा लॉ स्टूडेंट से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपीगण गिरफ्त में राहुल को महिलाएं बोलीं-इस बार चुनाव में मजा चखाएंगे राहत...! सीएनजी 14.90 रुपए और पीएनजी 5 रुपए सस्ती तेलंगाना बिल को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी जनलोकपाल के लिए उप-राज्यपाल की सहमति जरूरी: विशेषज्ञ एक तो..! बेशर्म नाच करने वाले सपाइयों ने फोटोग्राफर को पीटा बिहार में नहीं चल सकती ‘आप’ की झाड़ू: जदयू ‘आप’ भटकी हुई पार्टी, भाजपा पर नहीं नमो पर यकीन: रामदेव नरभक्षी बाघिन ने वृद्ध को बनाया नौवां शिकार दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्त से बाहर एक लाख देकर सरकारी जमीन पर राजीव शुक्ल का कब्ज़ा! अरविन्द केजरीवाल को SC ने फिर भेजा नोटिस तेलंगाना मुद्दा: निबटारे हेतु सरकार ने सभी दलों से माँगी मदद हिन्दू-मुस्लिम विकास के दो पहिए: नरेन्द्र मोदी आदिवासी महिलाओं को लुभाने झारखण्ड पहुंचे राहुल गांधी पाक: SC ने मुशर्रफ की जमानती वांरट के खिलाफ याचिका लौटाई जनलोकपाल बिल पर अरविन्द ने उप-राज्यपाल को लिखा पत्र शुक्रवार को सेंसेक्स 66 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त
आदिवासी महिलाओं को लुभाने झारखण्ड पहुंचे राहुल गांधी
आदिवासी महिलाओं को लुभाने झारखण्ड पहुंचे राहुल गांधी

 

रांची: लोकसभा चुनाव जैस-जैसी नजदीक आ रही हैं वैसे-वैसे समस्त राजनीतिक पार्टियां लोगों को लुभाने पहुँच रहे हैं। कोई मुस्लिम कार्ड खेल रहा है तो महिलाओं को लुभाने की कोशिस कर रहा है। इसी के तहत आज कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी झारखण्ड राज्य में एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे।

 

यहां पर राहुल रांची में स्थिति अशोक होटल में आदिवासी महिलाओं से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। राहुल आदिवासी महिलन के बीच करीब डेढ़ घंटे रहे। इस दौरान राहुल ने राज्य के विभिन्न भागों से आई आदिवासी महिलाओं से सीधा संवाद किया और उन्हे कई सुझाव भी दिए। आपको बता दें कि, राहुल गांधी का आज यानि शुक्रवार को हजारीबाग से लेकर रांची तक रोड शो का कार्यक्रम था लेकिन नक्सलियों द्वारा बुलाए गए बंद की वजह से इस रोड शो का रूट छोटा करना पड़ा।

 

राहुल पहले हजारीबाग और कुजू हेलिकॉप्टर से गए और फिर रांची के ओरमांझी इलाके के पास से रोड शो की शुरुआत करेंगे। रोड शो के बाद शाम में राहुल अल्पसंख्यकों से मिलेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले रांचे पहुंचे राहुल ने बिरसा चौक पर भगवान् बिरसा की मूर्ती पर माला चढ़ाया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के बरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे।

 

राहुल के रोड शो के मद्देनजर पुरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। रांची के आधे दर्जन से अधिक वरीय पुलिस अधिकारी एसपीजी के साथ तालमेल कर सुरक्षा का जिम्मा सम्भाल रखा था। राहुल का यह झारखण्ड दौरा कई मायनों में जरूरी माना जा रहा है क्योंकि, झारखंड राज्य में कांग्रेस की स्थिति कुछ खास नहीं है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn