ऑटो एक्सपो शो: कई कारें हुई लांच, ‘मारुती सेलेरियों’ ने जीता सबका दिल
ग्रेटर नोएडा/नई दिल्ली:5 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में पहले दिन 40 से ज्यादा माडल लांच हुए। दुसरे दिन भी कई माडल लांच हुए लेकिन, लोगों के आकर्षण का केंद्र मारुती सेलेरियों रही। मारुती ने आज इसे लांच कर दिया है। कंपनी के मुताबिक भारत में पहली कार है, जिसमें मैनुअली गेयर बदलने की जरूरत नहीं होगी। यानी, इसमें ऑटोमैटिक गेयर बॉक्सै लगा है। सेलेरियों की कीमत करीब चार लाख रुपए है। यह एक लीटर में 23 किलोमीटर चल सकती है।
शो के पहले दिन एक्सपो में कई सेलिब्रिटीज भी आए थे। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जगुआर की रेंजरोवर को लॉन्च किया। तो सचिन तेंदुलकर ने BMW की BMW i8 कॉन्सेप्ट कार लॉन्च की। सचिन ने कहा कि उन्होंने यह कार सिर्फ 'मिशन इंपॉसिबल-4' फिल्म में देखी थी। वे बोले, “आज BMW i8 को देखकर मैं बहुत ही उत्सहित हूं।”
शो में कई ऑटो मोबाइल्स कंपनियों ने भविष्य में आने वाली कारों का कांसेप्ट पेश किया। एक्सपो में सस्ती कारों से लेकर महंगी कारों तक, सब कुछ दिखाया गया। टू-व्हीलर्स की बात करें तो उसमें भी 100cc की स्पलेंडर से लेकर 750cc की हार्ले डेविडसन तक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आम जनता के लिए एक्सपो 7 फरवरी से खुलेगा और 11 फरवरी तक चलेगा।