नई दिल्ली: भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े अमेरिका से भारत लौट रही हैं। राजनयिक संरक्षण के मुताबिक अमेरिका ने देवयानी को जी-1 वीजा दे दिया है। अमेरिका से वापस बुलाने के बाद उन्हें दिल्ली में स्थानांतरित किया जाएगा। भारत ने यह कदम तब उठाया जब अमेरिका ने भारत के उस अनुरोध को ठुकरा दिया था जिसमें उसने देवयानी खोबरागड़े पर संरक्षण हटाने की मांग की थी।
अमेरिका में भारतीय राजनयिक देवयानी मामले की सुनवाई कर रहे कोर्ट ने उन पर वीजा फर्जीवाड़े और गलत बयान देने का आरोप है। गौरतलब है कि देवयानी खोबरागड़े को वीज़ा धोखाधड़ी और न्यूयॉर्क में अपनी घरेलू कर्मचारी को कम मेहनताना देने के आरोप में पिछले महीने 12 दिसंबर को हिरासत में लिया गया था। इसकी वजह से दोनों देशों के संबंधों में तनाव आ गया था। अमेरिका में गिरफ्तार की गईं देवयानी की तलाशी भी ली गई थी और उन्हें खतरनाक अपराधियों के साथ रखा गया था। इतना ही नहीं उन अपराधियों के साथ देवयानी की तस्वीर भी खीची गई थी। जिस पर भारत ने अमेरिका से माफी मांगने के लिए कहा था।
उसके बाद भारत ने अमेरिका के खिलाफ सख्त रुख अख्त्यार किया। उसी क्रम में अमेरिका का एक प्रतिनिधि मंडल भारत आया था लेकिन, भारत सरकार के किसी भी मंत्री ने उनसे मुलाक़ात नहीं की। यहां तक भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी ने भी उनसे मुलाक़ात नहीं की। भारत सरकार ने अमेरिका के द्वारा किये गए इस बर्ताव का कड़ाई से विरोध किया था।