पूर्व गृहसचिव का आरोप, शिंदे ने दाऊद के करीबी को बचाया कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.75% मिलेगा ब्याज बढ़ती बिजली कीमतों को लेकर अपने ही सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन पाक की गलती को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत: बिक्रम सिंह अरविन्द केजरीवाल को मिली 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा टीम इण्डिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच नहीं खेलेंगे विटोरी कांग्रेस ने प्रियंका को सौंपी रायबरेली-अमेठी की कमान बांग्लादेश: लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनीं शेख हसीना ऑस्ट्रेलिया: आग लगने से 27 घर खाक, एक व्यक्ति की मौत कांग्रेस ने सौंपी सचिन पायलट को राजस्थान की कमान दिल्ली में नहीं खुलेंगे विदेशी किराना स्टोर: अरविन्द केजरीवाल प्रशांत भूषण की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में हिन्दू रक्षा दल ने किया हंगामा सोमवार को शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 375 अंक उछला एसबीआइ के ATM से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा! राहुल और सोनिया के दौरों पर प्रियंका लेंगी फैसला म.प्र. शिवराज सिंह ने धार जिले में आयोजित किया सूर्य नमस्कार बिजली के दामों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन सीबीआई को 60 कोल ब्लॉकों के आवंटन में नहीं मिली थी कोई गड़बड़ी अब नहीं लगेगा जनता दरबार: केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में जज स्वतंत्र कुमार के खिलाफ बुधवार को सुनवाई
दोस्‍त की विधवा से 3 वर्षों तक करता रहा दुष्कर्म

 

गुड़गांव: एक विधवा ने अपने पति के बिजनेस पार्टनर रहे व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुर्ष्कम करने का आरोप लगाया है। पुलिस अनुसार, पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ सेक्टर-45 में रहती है। तीन साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति प्रॉपर्टी डीलर था। हरियाणा के कैथल का रहने वाला प्रवीन सरदाना भी सेक्टर- 45 में ही रहता है। वह पीड़िता के पति के साथ बिजनेस करता था।
 
दोस्त की मौत के बाद प्रवीन ने अपनी पक्की दोस्ती का दावा करते हुए महिला और बच्चों की जिम्मेदारी संभालने का वादा किया। कुछ समय बाद उसने महिला के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा और उसके साथ सेक्स किया। वर्ष 2010 से वह शादी के झांसे में लगातार महिला से दुष्कर्म करता रहा। लेकिन अब उसने शादी से इनकार कर दिया। महिला के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद महिला ने सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज करा दिया है। जांच पुलिस अधिकारी के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस की एक टीम आरोपी को ढूंढने कैथल गई है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn