यूपी में नहीं थम रही दरिंदगी रेप में नाकाम होने पर युवती को किया घायल हिट एंड रन मामला: आज फिर होगी सुनवाई आतंकियों ने दंगा पीड़ितों से संपर्क किया था: सूत्र कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की संभावना: सूत्र माधुरी का महंगा प्रमोशन सलमान का सामना नहीं करते शाहरुख कोलगेट मामला: CBI को मिलीं सभी गायब फाइलें- सूत्र ये क्या कह गए सीएम हेमंत सोरेन? कचरे में मिला नवजात का शव, सवालों में अस्पताल प्रशासन सीएम ने गिराई गाज, जल बोर्ड के 800 कर्मचारियों का तबादला भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली कांग्रेस की बारात
भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली कांग्रेस की बारात

 

नई दिल्ली: हिमाचल के सीएम वीरभद्र पर बीजेपी की ओर  से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है| दिल्ली में बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया| प्रदर्शन के दौरान बीजेपी युवा मोर्चा ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार की बारात निकाली| जिसमें कांग्रेस नेताओं यहां तक की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मुखौटे को पहन कर कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया|

 

बीजेपी युवा मोर्चा के निशाने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रहे| बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के हाथों में बैनर पोस्टर थे| जंतर-मंतर पर बीजेपी युवा मोर्चा का ये प्रदर्शन पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी भाजयुमो के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया था| इतना ही नहीं, अनुराग ठाकुर के ही नेतृत्व में बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से हिमाचल के सीएम वीरभद्र और उनकी सांसद पत्नी प्रतिभा सिंह पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में गलत जानकारी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत भी की थी|

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn