गुस्से से कुमार विश्वास बोले- मै मल्लिका साराभाई को जानता ही नहीं राहुल के साक्षात्कार के बाद कांग्रेसियों में जश्न का माहौल महिलाओं को जीआरपी बांट रही है ‘निर्भया कार्ड’ भारत सेना प्रमुख की बातें ‘उकसाने वाली’ : पाक श्रीलंका ने 20 भारतीय मछुआरे रिहा किए श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में मिताली राज ही रहेंगी कप्तान 'राइट टु मैच' श्रीनिवासन ने अपने लिए बनाई: ललित मोदी ‘राहुल जी के नौ हथियार, दूर करेंगे भ्रष्टाचार’ अरविन्द ने कपिल सिब्बल को लगाया गले नितेश कुमार और BCCI पर कीर्ति आजाद ने बोला हमला कपड़े उतार केजरीवाल की गाड़ी के सामने लेटा कोर्ट परिसर में मारी गोली, 3 फरार, एक गिरफ्त में नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें: सलमान खान बाज़ार में गिरावट, सेंसेक्स 101 अंक लुढ़का 15,000 रुपये में आईफोन-4 जल्द दिल्ली के कानून मंत्री पर लगा सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप मल्लिका साराभाई ने कुमार विश्वास पर साधा निशाना LIC को IRDA का नोटिस भविष्य निधि पर मिलेगा ज्यादा ब्याज महंगाई दर 3 महीने के निचले स्तर पर
कोल्हापुर टोलनाके पर शिव सैनिकों ने मचाया उत्पात

 

कोल्हापुर: आज महाराष्ट्र राज्य के कोल्हापुर जिले में स्थित टोल नाके पर शिव सैनिकों ने जमकर उत्पात मचाया। शिव सैनिकों ने अब तक चार टोल नाकों को आग के हवाले कर दिया और 3 टोलनाके पर जमकर तोड़-फोड़ की। इतना ही नहीं उन्होंने 6 टोल नाके भी बंद करवा दिए हैं। शिव सैनिकों की मांग है कि, टोल नाको को टैक्स फ्री किया जाए। यह आन्दोलन पिछले एक महीने से चल रहा है।
 
दरअसल, इससे पहले राज्य के गृह मंत्री सतेज पाटिल और श्रम मंत्री हसन मुश्रीफ़ ने आश्वासन दिया था कि, अब टोल नाके पर पैसे नहीं भरने पड़ेंगे। लेकिन, आज सुबह फिर से टोल शुल्क लेना शुरू कर दिया गया था। जिसके बाद गुस्साए शिव सैनिकों ने जमकर उत्पात मचाया। शिव सैनिकों को कहना है कि, टोल टैक्स लेना नाजायज है और इसके खिलाफ आन्दोलन करना हमारा हक़ है। उनका कहना है कि, एनसीपी की सरकार गूंगी है। उसे यह नहीं पता चलता कि, लोगों में टोल-टैक्स को लेकर कितना गुस्सा है।
 
आन्दोलन कर रहे कुछ शिव सैनकों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। दूसरी तरफ अभी भी शहर में माहौल तनाव पूर्ण है। इसलिए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को शहर में गस्ती हेतु तैनात किया गया है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn