पालमू पुलिस ने कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया
पलामू पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी| पालमू पुलिस ने कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया है| पलामू पुलिस ने पलामू से PLFI नक्सलियों के सफाये का दावा किया है| पुलिस ने इनके पास से एक AK-47, एक इंसास, 5 राइफल,190 गोली, सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया है| पुलिस की गिरफ्त में आए इन नक्सलियों से पलामू का पांकी, लातेहार का चंदवा, बालूमाथ, हेरहंज और चतरा का इलाका आतंकित था| लक्ष्मण यादव सब जोनल कमांडर के नेतृत्व में इन नक्सलियों ने आतंक मचा रखा था| इन नक्सलियों कि तलाश पुलिस को काफी अरसे से थी|