जम्मू में सीआरपीएफ टीम पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल नकली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्त में प्रदर्शन कर रहे ईसाईयों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज नारायण साईं की रिमांड अवधि 13 दिसंबर तक बढ़ी दबंगों ने महिलाओं को जिन्दा जलाया हम दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी में: अरविन्द बुधवार को सेंसेक्स 84 अंक गिरा, निफ्टी भी 24 अंक टूटा मुख्यमंत्रियों के चलते मिली जीत: आडवाणी ‘आप’ ने किया ‘धन्यवाद रैली’ का आयोजन ट्रक-ट्रैक्टर में भिड़ंत, दो की हालत गंभीर एटीएम तोड़ 14 लाख ले उड़े बदमाश इंस्टिट्यूट में बम होने की खबर से अफरा-तफरी का माहौल समलैंगिक रिश्तो पर पर SC का फैसला सराहनीय: रामदेव सहपाठी की मौत पर भड़के छात्र, किया तोड़-फोड़ ‘विदर्भ’ मुद्दे पर विरोध करने वाले विधायक निलंबित एक, दो नहीं 8 महिलाओं से थे नारायण साईं के सम्बन्ध दिल्ली फिर हुई दागदार, नाबालिग से किया गैंगरेप नक्सलियों ने पुलिस वाहन को उड़ाया, 4 घायल डी पी बुच बने गुजरात के नए लोकायुक्त सड़क दुर्घटना में 12 की मौत, 9 घायल
दिल्ली में झाड़ू ने पंजे को दिखाया बाहर का रास्ता

 

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारी उलटफेर हुआ है| आप की धमाकेदार एन्ट्री ने सत्ता का समीकरण बदल दिया| शीला के पन्द्रह साल का तिलिस्म टूटा है| और बीजेपी सत्ता के सिरहाने आकर ठिठक गई है| कांग्रेस की कद्दावर नेता शीला को अरविंद केजरीवाल ने तकरीबन 25 हज़ार मतों से हराकर सत्ता से बदख़ल कर दिया| कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई| 
 
इनकम टैक्स ऑफिसर से सामाजिक कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता से राजनीति में कूदे अरविंद केजरीवाल की पार्टी 'AAP' ने दिल्ली की राजनीति में धमाकेदार एंट्री की है| आम आदमी पार्टी ने अपने दामन पर कई दाग लगने के बावजूद नई दिल्ली में कांग्रेस को मात देकर करारा जवाब दिया है| 
 
बढ़ती महंगाई और भष्ट्राचार से परेशान दिल्ली की जनता का फैसला सामने आ ही गया| दिल्ली विधानसभा चुनावों के इन परिणामों में झाड़ू कुछ इस कदर चली कि पंद्रह साल से सत्ता पर कब्जा जमाए बैठी कांग्रेस साफ हो गई तो वहीं कमल का फूल भी पूरी तरह खिल ना सका| 
 
पंजा 8 सीटें ही जीत सका, जेडीयू महज़ एक सीट जीत सकी है| औऱ बीजेपी-अकाली दल गठबंधन 32 सीटों पर जीत दर्ज करके सबसे बड़ी पार्टी बन गई| लेकिन बहुमत के आंकड़े से दूर है| उधर 28 सीटों पर जीती आम आदमी पार्टी ने किसी से समर्थन लेने औऱ किसी को भी समर्थन देने से साफ़ इनकार किया है| अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष में बैठकर सरकार की नकेल पकड़ने का मन बना लिया है| अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की जीत को जनता की जीत बताया है| 

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn