किरण बेदी ने कहा- 'वोट फॉर मोदी'
नई दिल्ली: वरिष्ठ समाजसेवी श्री अन्ना हजारे के टीम की मुख्य सदस्य व भारत की प्रथम आईपीएस अधिकारी किरण बेदी आज खुलकर भाजपा की तरफ से बोली हैं। हालांकि, वह पहले भी भाजपा की तरफ से रहीं हैं और समय-समय पर वो भाजपा का बचाव भी करती रहीं हैं। आज किरण बेदी ने कहा कि, भारत के लिए नरेन्द्र मोदी बेहतर प्रधानमंत्री साबित हो सकतें हैं।
किरण ने कहा कि, केंद्र में भाजपा की सरकार बननी चाहिए और देश के अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों तो बेहतर है। ये पहला मौका है जब किरण बेदी ने किसी सार्वजनिक तौर पर नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। यह बात उन्होंने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है। किरण ने बाद में मीडिया से मुखातिब होकर भी इस बात को दोहराया। किरण ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, 'मेरे लिए भारत सबसे पहले स्थिर, सुशासित, प्रशासित, जवाबदेह और सबका साथ एक स्वतंत्र मतदाता के तौर पर मेरा वोट नरेन्द्र मोदी को।
किरण बेदी का ये बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि मीडिया में ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो कभी टीम अन्ना में किरण बेदी के साथ थे, पर टीम अन्ना के टूट जाने के बाद दोनों के रास्ते पूरी तरह से अलग हो गए हैं।
गौर करने वाली बात यह भी है कि अपने शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए केजरीवाल ने किरण बेदी को न्यौता भी भेजा था पर वो नहीं आई थी। इससे कुछ राजनीतिक पंडित यह भी कयास लगा रहे हैं कि, किरण बेदी भी भाजपा में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, किरण बेदी ने कहा कि, वह किसी भी पार्टी की सदस्य नहीं हैं। वह अन्ना की सहयोगी थी और रहेंगी। किरण ने कहा कि, ‘मैंने यह बात देश का नागरिक होने की हैसियत से बोली है।
कांग्रेस के बारे में बोलते हुए किरण ने कहा कि, यदि अब कांग्रेस को लाएगे तो इसका मातलब सिर्फ ‘घोटाला’ लायेंगे। उन्होंने कहा कि, न तो कांग्रेस को वोट दो और न ही उसकी अन्य सहयोगी पार्टी (बसपा, सपा, राजद, लोजपा) को। उन्होंने कहा यदि इन्हें भी वोट दोगे तो कांग्रेस पीछे के दरवाजे से आकर इनका मदद लेगी और सुरक्षित बची रहेगी।