शिवराज सिंह के ‘सिपाही’ का महिलाओं के प्रति बेतुका बयान नागपुर में जुटे देशभर के महापौर महिला को बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार दिल्ली: सदर बाजार में भीषण आगजनी ‘आप’ नेता कुमार विश्वास की प्रेस वार्ता में हंगामा हिंदुओं पर हमलों के लिए खालिदा दोषी: शेख हसीना सीखो सीएम साहब...! तिग्मांशु धूलिया ने ठुकराए अखिलेश के 1 करोड़ आतंकी तहसीन के घर की कुर्की दिल्ली पुलिस के दो घूसखोर कांस्टेबल गिरफ्त में मनमोहन सिंह डाकुओं के मुखिया हैं: सुषमा स्वराज ‘आप’ के नक्शेकदम चलने की तैयारी में कांग्रेस! दोस्त-दोस्त न रहा...! किरण बेदी ने बोला केजरीवाल पर हमला कुमार विश्वास का कांग्रेसियों ने किया विरोध चुनाव लड़ना मेरी प्राथमिकता नहीं: आशुतोष राणा शरद पवार पीएम प्रत्यासी के लिए उपयुक्त: गृह मंत्री गोविन्द का 'नेशनल बॉडी बिल्डिंग' में चौथा स्थान जनता दरबार छोड़कर भागे अरविन्द केजरीवाल जस्टिस स्वतंत्र कुमार पर यौन उत्पीड़न का आरोप मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रेत माफिया का आतंक संजय दत्त ने पेरोल अवधि बढ़ाने की दी अर्जी
भाजपा संसदीय समिति बैठक ख़त्म, लोस चुनाव पर हुई चर्चा

 

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में आज भाजपा ने संसदीय समिति की बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा के समस्त शीर्ष नेता जैसे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद और पीएम प्रत्यासी व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए।

 

बैठक ख़त्म होने के बाद भाजपा नेता अनंत ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि, भाजपा का लक्ष्य 272+ हासिल करना है। और वह भाजपा जनता के सहयोग से हासिल कर के ही रहेगी। अनंत ने कहा कि, देश में भाजपा और मोदी की लहर है। जनता कांग्रेस से ऊब चुकी है और वह अब इसे उखाड़ फेंकेगी।

 

इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। एक तरफ कांग्रेस है तो दूसरी तरफ ‘आप’ भी कम नहीं है। लिहाजा, भाजपा अब ऐसी रणनीति बनाने में जुटी है कि, कांग्रेस को हराया जाय और ‘आप’ से भी सकुशल निबटा जा सके। क्योंकि, हाल के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिला। लेकिन, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जहां इस बार भाजपा की सरकार बननी तय थी यहां पर ‘आप’ यानि अरविन्द केजरीवाल भाजपा के रास्ते का काँटा बने और खुद सरकार बना लिए।

 

अब ‘आप’ के बारे में भाजपा को सोचने की जरूरत है। क्योंकि, ‘आप’ ने लगभग सभी सीटों लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है। ‘आप’ के कुछ प्रत्यासियों के नामों पर लगभग विचार हो चुका है। बस औपचारिक घोषणा बाकी है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn