सड़क किनारे नाले में मिला युवक का शव
दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाक़े में 20 साल के एक युवक का शव मिला है| युवक का शव उसके घर के पास ही सड़क किनारे नाले में मिला है| पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| मृतक नॉएडा की एक कंपनी में काम करता था| धर्मेंद्र बुधवार की सुबह जॉब करने के लिए निकला था| परिजनों को उसकी हत्या की आशंका है| पुलिस भी इसे हत्या मानकर जांच कर रही है|