लोस चुनाव तिथियों की घोषणा के बाद बोले दिग्गज- ‘हम हैं तैयार'
05 Mar 2014
नई दिल्ली: आज चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव की तिथियों का एलान कर दिया है। जिसके बाद समस्त राजनीतिक दलों के दिग्गजों की प्रक्रियाएं शुरू हो गई है। जहां एक तरफ भाजपा कांग्रेस को सचेत कर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस भाजपा को कह रही है कि, उन्हें तारीकों के नजदीक आने का डर नहीं है वह काफी समय से तैयार बैठे हैं। जाहिर सी बात है अब राजनीतिकों गलियारों में गर्माहट देखने को जरूर मिलेगी। आइये हम आपको बताते हैं कि, इस बावत किसने क्या कहा।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु द्विवेदी का कहना है कि, आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपनी इज्जत बचाने की भरपूर कोशिस करेंगे। लेकिन, अब चुनाव का बिगुल बज चुका है और कांग्रेस को सचेत रहना होगा। सुधांशु का कहना है कि, कुछ क्षेत्रीय पार्टियां अपने वजूद के लिए लड़ रही हैं तो कुछ नवोदित पार्टियां अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए चुनाव मैदान में उतर रही है। सुधांशु ने कहा कि, सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सरकार बनाने के लिए मैदान में उतर रही है। सुधांशु ने कहा कि, सिर्फ भाजपा ही एक मात्र विकल्प है और भाजपा ही इस बार सरकार बनाएगी।
भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद कहते हैं कि देश भ्रष्टाचार और महंगाई से तंग आ चुका है। अभी तो और भी घोटाले सामने आना बाकी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को अब एक विकल्प चाहिए। भाजपा ही उनका सहारा है। देश को कांग्रेस मुक्त करने के लिए पार्टी तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी जमकर चुनाव प्रचार करेगी।
लोकसभा चुनाव के तारीखों की बावत प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि, कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो कभी भी चुनाव से नहीं डरती। तारीख का ऐलान हो गया है और हम भी तैयार हैं। यही नहीं उन्होंने साफ कहा कि पार्टी पिछले कई महीनों से ही चुनाव के लिए तैयार है। दिल्ली में 10 अप्रैल को चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि वे अब तक 75 बार अपने लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। हर चुनाव ही चुनौतीपूर्ण होता है।
05 Mar 2014