ममता की रैली साबित हुई ‘फ्लॉप शो’, नहीं आए अन्ना
12 Mar 2014

 

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में बुधवार को रैली कर लोकसभा चुनावी अभियान की शुरुआत की। लेकिन, उनके पहली रैली ‘फ्लॉप शो’ साबित हुई। रैली में आलम यह रहा कि, मैदान में जितने लोगों के जुटने की उम्मीद की जा रही थे उतने लोग नहीं जुट पाए। ममता की रैली में वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे के शामिल होने वाले थे लेकिन, आखिरी समय में वह बीमार हो जाने के चलते रैली में नहीं आ सके। हालांकि, इस रैली में ‘आप’ से निष्कासित विद्याका विनोद कुमार बिन्नी जरूर उपस्थित थे।
 
ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों पर संयुक्त रूप से हमला बोला। ममता ने कहा कि, इन डॉन पार्टियों ने देश के लिए कोई काम नहीं किया है। आज देश की जनता हमारे साथ है। ममत ने रैली में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गाये देशभक्ति गीत ‘ये मेरे वतन के लोगों..’ को गाकर भी लोगों में जोश भरने की कोशिस की लेकिन उनकी यह कोशिस लगभग नाकाम रही। यानि कुल मुलाकर यह कहा जा सकता है कि, दिल्ली में उनकी पार्टी की रैली का आगाज कुछ अच्छा नहीं रहा। अन्ना की बावत बोलते हुए ममता ने कहा कि, अन्ना दिल्ली में रैली चाहते थे। उन्होंने कहा कि मै सिर्फ संदेश देने आया हूं कि मैं आपके साथ हूं।
 
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, ममता न सिर्फ दिल्ली के सभी संसदीय सीटों पर कांग्रेस के खिलाफ प्रत्याशी उतारेगी बल्कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी ओने प्रत्याशी उतारेगी उतरेगी के मुताबिक, इस बार ममता न सिर्फ दिल्ली की सभी संसदीय सीटों पर अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी उतारेंगी, बल्कि दिल्ली का अगला विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी। आपको बता दे कि, टीएमसी को जब से अन्ना का साथ मिला है तब से दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है, तब से दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में टिकट के दावेदारों की भीड़ उमड़ने लगी है। राजधानी की सात लोकसभा सीटों के लिए अब तक लगभग 200 दावेदारों के आवेदन आ चुके हैं और उनकी छंटनी का काम भी शुरू हो गया है। पार्टी फिलहाल दिल्ली में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने में लगी है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn