दिल्ली में बनेगी सरकार!...केन्द्र ने SC में दायर किया हलफनामा
06 Mar 2014
नई दिल्ली: दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने अपना हलफनामा दायर करते हुए दिल्ली में सरकार बनाने की संभावना से इनकार नहीं किया है। आम आदमी पार्टी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले को चुनौती दी है। जिस पर केंद्र का कहना है कि, दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक बिन्नी को निकाल दिया है। ऐसे में यहां सरकार बनाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
आपको बता दें कि, दिल्ली में बीजेपी के पास 32 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए उसको चार विधायकों का सहयोग चाहिए। बिन्नी के अलावा जेडीयू के शोएब इकबाल और रामबीर शौकीन दूसरे निर्दलीय विधायक हैं जबकि, आठ विधायक कांग्रेस के पास हैं।
06 Mar 2014