मेट्रो के आगे छलांग लगा महिला ने दी जान
03 Mar 2014
नई दिल्ली: आज एक बार फिर से दिल्ली मेट्रों की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की सुरक्षा की कलई खुल गई है। दरअसल, आज फिर से एक महिला ने मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओमवती (30) नामक एक महिला जो रघुबीर नगर में रहती है वह आज रजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर सुबह 10.30 बजे के आसपास यमुना बैंक की ओर जा रही मेट्रो ट्रेन के सामने कूद गई। जब मेट्रो चली गई तो लोगों और मेट्रो परिसर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा अधिकारियों को महिला का शव दिखाई दिया।
महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि, महिला के पास एक सुसाइड नोट भी मिला हैं जिसमे उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।
03 Mar 2014