गुरुवार को सेंसेक्स में अच्छी बढ़त, निफ्टी ने पार किया 6400 का स्तर
06 Mar 2014
मुंबई: शेयर बाजार के लिए आज का दिन न्वेश्कों के लिए बहुत ही खुशी भरा दिन रहा।आज सेंसेक्स में रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली। दिन भर के कारोबार में एक ऐसा समय आया जब सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई को छूते हुए 21,525.14 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में बाजार थोड़ा कमजोर जरूर हुआ लेकिन अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ।
आज के दिन का कारोबार बंद होने तक बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स 237 अंकों की भारी बढ़त के साथ 21,513.87 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 72 अंको की बढ़त देखी गई, जिसके साथ ही निफ्टी 6,401.15 के स्तर पर बंद हुआ।
सुबह सेंसेक्स 21,336.32 के स्तर पर खुला था। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स का अधिकतम स्तर 21,525.14 और निम्नतम स्तर 21,329.88 रहा। सुबह निफ्टी 6,344.75 के स्तर पर खुला था। पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी का अधिकतम स्तर 6,406.60 और निम्नतम स्तर 6,339.65 रहा।
06 Mar 2014