हैप्पी बर्थ-डे: 29 वर्ष की हुई श्रेया घोषाल पंचायत ने लगाई आबरू की कीमत सिर्फ 60 हजार महात्मा गांधी की हत्या में RSS का हाथ नहीं था: आडवाणी पूर्व कांग्रेस सांसद तेजस्विनी ने थामा भाजपा का दामन न्यूयॉर्क: इमारत गिरने से 2 की मौत, 11 लोग घायल जम्‍मू-कश्‍मीर: बर्फीले तूफान से 11 की मौत रामकृपाल को भाजपा नेता ने बताया लालू का घरेलू नौकर ‘आप’ ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारो की पांचवी लिस्ट नरेन्द्र मोदी को मिला वकीलो का साथ अन्ना से मिले भाजपा नेता जनरल वीके सिंह 'महिला से संबंध' बनाने पर RSS सह-सरकार्यवाह की छुट्टी मेरे ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया: कुमार विश्वास नक्सली हमला: राज्य सरकार ने की गृहमंत्रालय के अडवाइजरी की अनदेखी IPL कार्यक्रम का एलान, बांग्लादेश में भी होंगे मैच, फाइनल 1 जून को भारत में हाईकोर्ट ने नर्सरी दाखिले के ड्रॉ पर लगाई रोक, अगली सुनवाई 24 मार्च को लापता विमान: लेडीज यात्रियों के साथ मस्ती करता था गायब विमान का पायलट फीस चुकाने के लिए छात्रा बन गई पोर्न स्टार सलमान खुर्शीद पर जगदंबिका पाल के गंभीर आरोप बुधवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 30 अंक चढ़ा सुब्रत रॉय की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
राजद ने की लोस प्रत्याशियों की घोषणा
06 Mar 2014

 

पटना: बिहार में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने आज पार्टी के लोकसभा प्रत्यासियों के नामों की घोषणा कर दी। जिसके बाद उनके सबसे विश्वसनीय साथी रामकृपाल यादव ने टिकट न मिलने के चलते उनका साथ छोड़ने का मन बना लिया है। रामकृपाल यादव फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। वह लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र सीट से टिकट चाहते थे। लेकिन, लालू ने पाटिलपुत्र की सीट से अपनी पुत्री मीसा भारती को उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों के हवाले से खबरें मिल रही है कि, रामकृपाल जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
 
यदि रामकृपाल भाजपा का दामन थामते हैं तो यह बिहार में लालू के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा। क्योकि, इससे पहले बिहार के बड़े दलित नेता रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी, कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन में शामिल होने की बजाय भाजपा के साथ चली गई थी। ऐसा तब हुआ जब लालू प्रसाद रामविलास पासवान को साथ लाकर बिहार में एक सामाजिक गठबंधन बनाना चाहते थे।
 
आज यानि गुरुवार को राजद ने पार्टी की तरफ से सभी 27 उम्मीदवारों में से 23 उम्मीद्वारों के नामों की घोषणा कर दी है। लालू यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ेंगी और उनकी पत्नी राबड़ी देवी सारण लोकसभा सीट से चुनावी मैदान मे होंगी। इनके अतिरिक्त अन्य राजद लोकसभा प्रत्यासियों की लिस्ट निम्न है।
 
जगदानंद सिंह- बक्सर
भागलपुर- बुलो मंडल
भगवान कुशवाहा- आरा
कांति सिंह-काराकट
रामजी मांझी-गया
खगड़िया-कृष्णा यादव
बांका-जयप्रकाश यादव
जहानाबाद-सुरेंद्र यादव
वैशाली-रघुवंश प्रसाद सिंह
पश्चिमी चंपारण-रघुनाथ झा
सिवान-हिना सहाब
महाराज गंज-प्रभुनाथ सिंह
सीतामढ़ी-सीताराम यादव
सिहोर-अनवारुल हक
मधुबनी-अब्दुल बारी सिद्दीकी
झंझारपुर-मंगनी लाल मंडल
दरभंगा-अली अशरफ फातमीउ
जियारपुर-आलोक मेहता
मुंगेर-प्रगति मेहता

06 Mar 2014

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn