नए साल में नए गाने के साथ लौटी शकीरा
22 Dec 2013
मुंबई: सिंगर शकीरा इज़ाबेल मेबारेक रिपोल जिन्हें ज्यादातर जाना जाता है शकीरा के नाम से शकीरा के गानों ने दुनिया भर में ऐसी आग लगाई कि, सभी यही गुनगुनाते नजर आए वक्का वक्का और अब आपकी फेवरेट सिंगर शकीरा लाई है| एक गुड न्यूज़ वो ये कि काफी टाइम से चुप शकीरा ने तैयार की अपनी एक नई एलबम जिसका पहला गाना अगले साल जनवरी में रिलीज़ होगा| हमे पता है कि आप ये गाने को सुनने के लिए काफी एक्साइटिड होंगे| लेकिन आपको थोड़ा सा इंतज़ार करना होगा| जहां इतना इंतज़ार किया वहां थोड़ा और सही, अब शकीरा के गानों के लिए इतना तो हम कर ही सकते हैं|
साल 2014 में आने वाली शकीरा ये पहली एलबम होगी| शकीरा का ये नया गाना उनके हजबैंड गेरार्ड पीक उनके बेटे मिलान को डेडिकेटिड है| और उनको सर्प्राइज करने के लिए शकीरा ने गाने के टाइटल और एलबम के नाम को अभी तक रिवील नहीं किया है| और यही स्ट्रेटिजी शकीरा की को-सिंगर रह चुकी और हॉलीवुड की न.1 सिंगर्स में से एक बिओनसे ने भी अपनी नई एलबम के लिए अपनाई है| फेमस अमेरिकन सिंगर बियोंस ने हाल ही में अपने फैंस को चौंकाते हुए सेल्ड टाइटिल्ड एल्बम माइन रिलीज़ किया|
अपनी एलब्म के बारे में बियोंस ने अपने फैंस को न ही कुछ बताया, और न ही इस एलब्म का प्रमोशन किया| लेकिन बियोंस का क्रेड उनके फैंस पर इतना ज्यादा है| कि इस नए एलबम ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर 1.2 मिलीयन यानी करीब 12 लाख ट्विट किया है| सोचिए बिना किसी प्रमोशन के बियोंस की इस नई एलबम को जब इतना ज्यादा पसंद किया है| तो शकीरा ने तो अपनी आने वाली एलबम के गाने के बारे में बता दिया है| तो फिर क्या शकीरा के आने वाले गाने को और भी ज्यादा लाइक किया जाएगा|