स्केल, स्किल और स्पीड की जरूरत- पीएम मोदी
08 Jun 2014

 

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री के अधिकारिक आवास 7 आरसीआर में रविवार को विवेक देवरॉय की किताब 'गेटिंग इंडिया बैक ऑन ट्रैक' का विमोचन किया गया| पीएम नरेन्द्र मोदी ने किताब का विमोचन किया| इस दौरान उनके साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे| किताब के विमोचन के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, विश्व को स्केल, स्किल और स्पीड की जरूरत है| उन्होंने कहा कि, आज ना केवल हिन्दुस्तान के स्किल मैनपॉवर की रिक्वॉयरमेंट बल्कि, हम ग्लोबल मैनपॉवर की रिक्वॉयरमेंट को लेकर स्किल डेवलपमेंट का प्लान क्यों ना बनाएं|
 
आज दुनिया को नर्सेस की जरूरत है, पैरामेडिकल स्टाफ की जरूरत है| इतना ही नहीं दुनिया को टीचर्स की जरूरत है क्या ये देश कभी टीचर्स को एक्सपोर्ट करने की सोच सकता है| मोदी ने कहा कि, अगर एक व्यापारी दुनिया के किसी भी देश में जाएगा तो, ज्यादा से ज्यादा डॉलर लेकर आएगा लेकिन, अगर कोई टीचर जाएगा तो, पूरी एक पीढ़ी को लेकर आएगा ये ताकत होती है टीचर में| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ग्लोबल वॉर्मिंग पूरे विश्व की बढ़ती हुई समस्या है इसपर ध्यान देने की जरूरत है| उन्होंने कहा कि, देश में दूसरी हरित क्रांति लानी होगी| इसके साथ ही देश में ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति की भी जरूरत है और ऐसे में सोलर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना होगा| इसके साथ ही जल संचय पर भी ध्यान देना होगा|

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn