मोदी के साथ काम करने को लेकर उत्सुक पुतिन
25 May 2014

 

सेंट पीटर्सबर्ग: देश के भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर देश तो क्या विदेशों में भी उत्सुक्ता बनी हुई है| पहले अमेरिका के राष्ट्रपति भी कह चुके हैं कि, वो भारत की नई सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं वहीं, अब यही बात रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने भी कही है| पुतिन ने कहा है कि, उनका देश भारत के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब से काम करने को उत्सुक है। पुतिन ने शनिवार को आश्वासन दिया कि, वो दोनों देशों के आर्थिक, सैन्य और तकनीकी संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।
 
इतना ही नहीं चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पुतिन ने फोन पर मोदी को जीत की बधाई दी थी। पुतिन ने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के पत्रकारों से चर्चा में कहा, हमारे संबंध राजनीतिक दलों से ऊपर हैं। हम भारत की जनता के दोस्त हैं। हम भारत से अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं। भारत में सरकार बदले जाने से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, 'मैं उनसे (मोदी) मिल चुका हूं। मैं उनके साथ काम करूंगा।'

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn