BREAKING NEWS
'आप' की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राज्यों की इकाई का होगा पुनर्गठन: अरविंद केजरीवाल
मणिपुर में 'नमो' की गूंज, 'नीडो की मौत देश के लिए कलंक'
08 Feb 2014

 

इंफाल: बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव 2014 के लिए चुनाव प्रचार के लिए पहली बार नॉर्थ-ईस्ट के दौरे पर मणिपुर पहुंचे| मोदी ने इंफाल में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया| मोदी ने सबसे पहले मणिपुर की जनता, मिट्टी और संस्कृति को प्रणाम किया और कहा कि, मणिपुर देश की एकता का प्रतीक है| मणिपुर के इतिहास की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि, उत्तर-पूर्व आकर वो खुद को खुशनसीब महसूस कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि, मणिपुर के नृत्य के बिना भारतीय संस्कृति अधूरी है| मोदी ने कहा कि, वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर-पूर्व सबसे पवित्र स्थान है| भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि, अटल जी उत्तर-पूर्व के महत्व को अच्छी तरह समझते थे इसीलिए उन्होंने उत्तर-पूर्व के लिए एक अलग मंत्रालय बनवाया था|
 
इसी दौरान मोदी ने दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानिया की हत्या के मुद्दे को भी उठाया| मोदी ने कहा कि, नीडो की हत्या देश के माथे पर कलंक है और, नीडो के परिजनों पर जो दुख का पहाड़ टूटा है उसे सहने की क्षमता के लिए वो भगवान से प्रार्थना करेंगे| मोदी ने ये भी कहा कि, नीडो की मौत पर केन्द्र और दिल्ली सरकार की ओर से इंसाफ मिलना चाहिए| मोदी ने कहा कि, जब दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट के छात्रों ने उनसे मुलाकात की तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि, जब केन्द्र में बीजेपी की सरकार आ जाएगी तो, नॉर्थ-ईस्ट के छात्रों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी| इसके साथ ही मोदी ने उत्तर-पूर्व में बेरोजगारी का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि, केन्द्र ने उत्तर-पूर्व की उपेक्षा की है| उत्तर-पूर्व का भला होगा तभी हिन्दुस्तान का भला होगा लेकिन, केन्द्र की गलत नीतियों के चलते हर्बल मेडिसिन उद्योग को नुकसान पहुंचा है| उन्होंने कहा कि, जड़ी बूटियों के व्यापार से ही नॉर्थ-ईस्ट का विकास संभव है| इस दौरान मोदी ने गुजरात और नॉर्थ-ईस्ट को एक समान करार दिया| मोदी ने कहा कि, गुजरात में कोयला और गैस के भंडार मिले हैं वैसे ही नॉर्थ-ईस्ट में भी कोयला और गैस के भंडार मिले|
 
मोदी ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए कहा कि, अगर उन्हें अपने राज्य में ही रोजगार मिले तो, युवाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं लेकिन, उत्तर-पूर्व के लिए केन्द्र के पास कोई विजन ही नहीं है| इस दौरान मोदी ने उत्तर-पूर्व के आठ राज्यों को अष्ट लक्ष्मी की संज्ञा देते हुए कहा कि, उत्तर-पूर्व के आठ राज्य देश का भविष्य बदलने वाले हैं और, ये आठों राज्य अष्ट लक्ष्मी हैं| मोदी ने मणिपुर की जनता से लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि, यूपीए सरकार की योजनाएं उत्तर-पूर्व में कारगर नहीं हैं और इसकी वजह है कि, देश में राजनैतिक इच्छा की कमी है| मोदी ने मणिपुर की जनता से अपील की कि, आखिर कब तक इसी पिछड़े पन से जीते रहेंगे, अब बहुत हो गया उन्हें बदलाव चाहिए| मोदी ने कहा कि, दुनिया बदलने के लिए 5 साल बहुत होते हैं लेकिन, 23 साल हो गए आपके राज्य में कोई विकास नहीं हुआ| मोदी ने कहा कि, यहां ना नेता हैं और ना ही नीति, हिन्दुस्तान के किसी भी क्षेत्र की ऐसी दुर्दशा नहीं देखी|

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn