विपक्ष लड़ाई करवाता है, RSS के लोगों ने गांधी को मारा: राहुल
06 Mar 2014
ठाणे: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर से विपक्ष पर हमला बोला है। विपक्ष पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि, विपक्ष लड़ाई करवाती है। साथ ही राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयं संघ के लोगों पर महात्मा गांधी की हत्या करने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस की बावत बोलते हुए राहुल ने कहा कि, कांग्रेस को समाप्त नहीं किया जा सकता कांग्रेस एक सोच है। कांग्रेस लोगों के दिल में रहती है। कांग्रेस पार्टी ने लोगों की गरीबी दूर की है। मनरेगा, भोजन का अधिकार जैसी कई योजनाएं हमने चलायी है।
ये समस्त बातें आज राहुल गांधी ने मुंबई के ठाणे में रैली को संबोधित करते हुए कही। राहुल ने रैली में सबसे पहले विपक्ष को आड़े हाथों लिया। राहुल ने कहा कि, विपक्ष लड़ाई करवाता है। आपस में एक भाई को दूसरे भाई से लड़ा देता है लेकिन, हम सबको साथ लेकर चलने वाले है। हम जानते है कि गरीब ही देश को आगे लेकर जाता है। राहुल ने कहा कि, यदि हम विकास चाहते हैं तो गरीबों की बात हमें सुनने की पड़ेगी। लेकिन, विपक्ष ऐसा नहीं करता। इंडिया साइनिंग के इनके नारे गरीबों के विकास के बगैर पूरे नहीं हो सकते।
अपनी सरकार की पीठ थपथपाते हुए राहुल ने कहा कि, हमारी पार्टी इस बात को मान कर चलती है ज्ञान आपमें है। हमने जो भी किया आपसे सुनकर, पूछकर किया। हमारे नेताओं ने किसानों से गरीबों से बात करके योजनाएं बनायी। राहुल ने इस मौके पर आरएसएस पर भी हमला बोला। राहुल ने कहा कि, महात्मा गांधी आरएसएस के लोगों ने गोली मारी थी लेकिन कांग्रेस के नेताओं को विपक्ष आज अपना नेता बताते है। उन्होंने सरदार पटेल का विरोध किया गांधी का विरोध किया। लेकिन आज उन्हें अपना नेता बताते है। एक दिन कांग्रेस की योजनाओं को ये अपनी योजना बताएंगे। हमारी पार्टी गरीबों की पार्टी है आम लोगों की पार्टी है।
06 Mar 2014