चीन: रक्षा बजट में भारी इजाफा
05 Mar 2014
बीजिंग: चीन ने बुधवार को अपने रक्षा बजट में 12.2 फीसदी का भरी ईजाफा करने की घोषणा की है। चीन इस वर्ष अपनी सेना पर 13200 करोड़ डॉलर (करीब 8.17 लाख करोड़ रुपये) खर्च करेगी। जो भारत के रक्षा बजट से 3600 करोड़ डॉलर (करीब 2.27 लाख करोड़ रुपये) से तीन गुना ज्यादा है। इस बजट के बाद चीन अब अमेरिका के बाद दूसरा देश बन गया है। आपको बता दे कि, अमेरिका के 2014 में 52680 करोड़ डॉलर (करीब 32.58 लाख करोड़ रुपये) सैन्य खर्च करने का अनुमान है।
चीन के प्रधानमंत्री ली कछ्यांगने बुधवार को देश की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस [एनपीसी] में बजटीय प्रस्ताव पेश किया। इसमें देश की 23 लाख सैनिकों वाली ताकतवर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के लिए करीब 13200 करोड़ डॉलर खर्च करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस मौके पर ली ने कहा कि, हम देश के सशस्त्र बलों के क्रांतिकारी स्वभाव को ऊंचा बनाए रखने के लिए आधुनिकीकरण, प्रदर्शन को उन्नत करने, शक्ति संतुलन और प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखना जारी रखेंगे। आपको बता दे कि, चीन का 2013 में 11770 हजार करोड़ डॉलर (करीब 7.28 लाख करोड़ रुपये) का रक्षा बजट था जो 2012 की तुलना में 10.7 फीसद अधिक था।
05 Mar 2014