यूपी में नहीं थम रही दरिंदगी रेप में नाकाम होने पर युवती को किया घायल हिट एंड रन मामला: आज फिर होगी सुनवाई आतंकियों ने दंगा पीड़ितों से संपर्क किया था: सूत्र कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की संभावना: सूत्र माधुरी का महंगा प्रमोशन सलमान का सामना नहीं करते शाहरुख कोलगेट मामला: CBI को मिलीं सभी गायब फाइलें- सूत्र ये क्या कह गए सीएम हेमंत सोरेन? कचरे में मिला नवजात का शव, सवालों में अस्पताल प्रशासन सीएम ने गिराई गाज, जल बोर्ड के 800 कर्मचारियों का तबादला भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली कांग्रेस की बारात
कब सुधरेंगे एसपी कार्यकर्ता?

 

फैजाबाद: एक तरफ एसपी नेता को कानपुर में सरेआम गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया जाता है वहीं, दूसरी ओर सूबे की समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता गुंडई करने से बाज नहीं आ रहे हैं| मामला सामने आया है फैजाबाद में जहां, एसपी कार्यकर्ताओं पर टोल प्लाजा के कर्मचारियों से मारपीट का आरोप लगा है| यहां टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर एसपी कार्यकर्ताओं का कहर बरपा है| जब समाजवादी पार्टी एक के नेता जी की गाड़ी टोल प्लाजा से गुजरी तो वहां के कर्मचारियों ने उनसे टोल टैक्स देने की बात कही| बस फिर क्या था, नेता जी के साथ मौजूद उनके समर्थक टोल प्लाजा में घुस गए और, वहां मौजूद कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी|
 
ये सारा वाकया सीसीटीवा में कैद हो गया| ये भी आरोप लगाया जा रहा है कि, एसपी कार्यकर्ताओं ने रायफल की बट से एक कर्मचारी को बुरी तरह पीटा जिससे उसका एक हाथ टूट गया| आनन-फानन में टोल प्लाजा में काम कर रहे कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर तफतीश शुरू कर दी है साथ ही घायल कर्मचारियों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है| कहते हैं ना कि, चिकने घड़े पर पानी का कोई असर नहीं होता है, कुछ ऐसा ही हाल समाजवादी पार्टी की सरकार में उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं का है| एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव लाख समझालें अपनी पार्टी के बिगड़ैल नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकिन, ये हैं कि, मानते ही नहीं| 
 
वहीं कानून व्यवस्था पर घिरती एसपी सरकार के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने एसपी नेताओं की लगातार बढ़ रही गुंडागर्दी के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि, एसपी में कोई गुंडागर्दी नहीं करता, बाहर के लोग एसपी कार्यकर्ताओं का भेष धारण कर लोगों को परेशान करते हैं, और समाजवादी पार्टी को बदनाम करते हैं| ऐसे लोगों को सख्ती से रोका जाएगा|

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn