यूपी में नहीं थम रही दरिंदगी रेप में नाकाम होने पर युवती को किया घायल हिट एंड रन मामला: आज फिर होगी सुनवाई आतंकियों ने दंगा पीड़ितों से संपर्क किया था: सूत्र कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की संभावना: सूत्र माधुरी का महंगा प्रमोशन सलमान का सामना नहीं करते शाहरुख कोलगेट मामला: CBI को मिलीं सभी गायब फाइलें- सूत्र ये क्या कह गए सीएम हेमंत सोरेन? कचरे में मिला नवजात का शव, सवालों में अस्पताल प्रशासन सीएम ने गिराई गाज, जल बोर्ड के 800 कर्मचारियों का तबादला भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली कांग्रेस की बारात
नए साल के जश्न में अय्याशी होगी फुल ऑन

 

मुंबई: इंसान बिकेंगे, इंसान खरीदेगा और बेचने वाला भी इंसान ही होगा| इंसानों की इस दुनिया में लगेगी इंसानी जिस्म की बोली| ये कोई मंडी नहीं है जहां इंसान बिकते हैं| ये है नए साल के स्वागत में अय्याशी का फुल ऑन डोज| हर बार की तरह इस बार भी मुंबई में नए साल के जश्न में हुस्न का तड़का लगाने के लिए जिस्मफरोशी के सौदागर तैयार हो गए हैं| बताया जा रहा है कि, हज़ारों की संख्या में देसी ही नहीं विदेशी लड़कियां मुंबई पहुंच चुकी है| इनमें कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर मॉडल और हीरोइन भी शामिल हैं|

 

बदलते परिवेश में नए साल के स्वागत करने का अंदाज भी बदलता जा रहा है| वैसे तो नए साल की धूम पूरे विश्व में है लेकिन, भारत में कुछ लोग पारंपरिक तरीके से नए साल का स्वागत करने में जुटे हैं तो कुछ ऐसा करने की फिराक में हैं जो शायद इंसानियत को शर्मसार करने वाला है| मायानगरी मुंबई में जिस्म के सौदागर लोगों को सफेद चमड़ी परोसने की फिराक में हैं| ऐसा वो इसलिए कर रहे हैं क्योंकि, ये एक ऐसा दिन होता है जब हर कोई नए साल के जश्न की खुमारी में खोया होता है और इसे ज्यादा यादगार बनाने की कोशिश करता है या फिर उसे भूख होती है इंसानी जिस्म की|

 

वहीं जो लड़कियां इस जिस्म फरोशी के कारोबार में अपनी इज्जत और आबरू का सौदा करेंगी उन्हें जरूरत है पैसों की| अब इसे मजबूरी कहें या संस्कृति का विनाश| लोगों से जिस्म का सौदा करने वालों की नजर सबसे ज्यादा बड़े घर के युवाओं पर ही होती है क्योंकि, उनको इस सौदेबाजी में मुंहमांगी कीमत भी मिल जाती है| हजारों से लेकर लाखों में ये सौदे होंगे और इस बार बाजार में देसी के साथ-साथ विदेशी लड़कियों की भी भरमार है| अपनी जेब के हिसाब से लोग तय करेंगे कि, उनका दिल क्या चाहता है?

 

ये तो थी जिस्म के सौदागरों की बात अब जरा गौर फरमाइये| नए साल का स्वागत हो और उसमें नशे का मजा ना हो तो मुमकिंन है कि, कई लोगों के चेहरे उतर जाएंगे| लेकिन, मायानगरी में नशे का बाज़ार भी सज चुका है| महंगे पब और फाइव स्टार होटलों में चलने वाली पार्टियां के लिए नशे के सौदागर नशे की खेप लेकर पहुंच चुके हैं| मुंबई का हाई प्रोफाइल क्राउड जहां नशे के लिए बेहिसाब पैसा बहाने के लिए तैयार है वहीं, मुंबई के एंटी नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने भी इन पार्टियों में नज़र रखने की पूरी तैयारी कर ली है|

 

लेकिन इसके साथ ही अगर इस बार आप मुंबई के समंदर में बोट पर पार्टियां मनाने का प्लान बना रहे हैं तो, अपने प्लान को बदल दीजिए क्योंकि मुंबई पुलिस ने ऐसी पार्टियों पर पाबंदी लगा दी है| साथ ही न्यू ईयर पार्टी पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए मुंबई पुलिस ने पूरी तरह कमर कस ली है| मुंबई के लोगों के लिए ये एक झटका देने वाली खबर है| हर बार की तरह इस बार समंदर की लहरों के बीच बोट पर आप नए साल का स्वागत नहीं कर पाएंगे| सुरक्षा कारणों के चलते मुंबई पुलिस ने ये फैसला लिया है|

 

इतना ही नहीं मुंबई पुलिस कमिश्नर ने होटल और पब मालिकों को देर तक पार्टी जारी ना रखने का फरमान सुनाया था, जिसके खिलाफ कारोबारियों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी| बॉम्बे हाईकोर्ट ने होटल कारोबारियों की याचिका पर फैसला देते हुए सुबह पाँच बजे तक होटल और रात एक बजे तक शराब की दुकानें खोलने के आदेश दिए हैं| लेकिन इसके साथ ही सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी होटल और पब मालिकों की होगी|

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn