पाकिस्तान की मशहूर गायिका रेशमा का लाहौर में निधन
पाकिस्तान की मशहूर गायिका रेशमा का लाहौर में निधन हो गया है। 1947 को बीकानेर में जन्मीं रेशमा पिछले लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं | और लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती थी | इसी अस्पताल में आज सुबह उन्होंने अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली | रेशमा ने बहुत कम उम्र से अपने कैरियर की शुरुआत की थी | जब वो बारह साल की थीं | तब पहली बार उन्होंने रेडियो पाक पर गाना गाया और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा | लेकिन भारत में उनकी आवाज सुभाष घई की फिल्म हीरो के गाने 'लंबी जुदाई' से गूंजी | और यह गाना 80 के दशक का सुपरहिट गाना रहा | जो आज भी लोगों को बेहद पसंद है।