दो जून को तेलांगना बनेगा देश का 29वां राज्य
05 Mar 2014
नई दिल्ली/हैदराबाद: तेलंगाना को दो जून को देश के 29वें राज्य के नाम से जाना जायेगा। केंद्र सरकार ने इसके गठन की तारिख तय कर दी है। इस राज्य के लिए अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। संसद ने आंध्र प्रदेश से अलग कर तेलंगाना के गठन के विधेयक को 20 फरवरी को मंजूरी दी थी। ऐसा इतनी जल्दी इसलिए किया गया क्योकिं, आज यानि बुधवार को लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की जानी थी। जिसके चलते मंगलवार की देर रात्रि केंद्र ने यह फैसला ले लिया।
ऐसा माना जा रहा है कि, चुनाव आयोग तेलंगाना और सीमांध्र में विधानसभा चुनाव अलग तारीखों पर कराने की घोषणा कर सकता है। राज्य के गठन होने के बाद हैदराबाद 10 वर्षों तक आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों की संयुक्त रूप से राजधानी रहेगी। आपको बता दे कि, इन दिनों आंध्र के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा है।
वहीँ यह खबर आ रही है कि, कांग्रेस तेलंगाना में किसी एक पार्टी को लेकर निर्भर नहीं है। तेलंगाना राष्ट्र समिति ने कांग्रेस में विलय की संभावना को नकार दिया है। इसके बाद तेलंगाना के कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को कहा कि पार्टी किसी एक दल पर निर्भर नहीं है। वह विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। पूर्व मंत्री डी श्रीधर बाबू ने कहा, ‘हमें पार्टी की तैयारी पर पूरा भरोसा है।‘
05 Mar 2014