लोकसभा चुनाव: जानें कब कहां होंगे चुनाव...
05 Mar 2014
नई दिल्ली: आज लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा की जा चुकी है। घोषणा के अनुसार देश में 9 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव 7 अप्रैल से 12 मई के बीच होंगे और 16 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि, देश में 9 चरणों में चुनाव कराए जा रहे है। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि, कब कौन से राज्य में लोकसभा चुनाव होंगे।
इससे पहले आज मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत और दो अन्य चुनाव आयुक्त एच एस ब्रहमा और एसएनए जैदी ने चुनाव की तिथियों का एलान कर दिया है। तिथियों के एलान के बाद आने वाले 72 दिनों तक देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, यानी सरकार अब कोई नया बिल पेश नहीं कर पाएगी। हालांकि चुनाव आयोग पहले ही साफ कर चुका है कि जनलोकपाल की नियुक्ति की प्रक्रिया को आचार संहिता से बाहर रखा जाएगा, क्योंकि बिल को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
9 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव:
पहला चरण: 7 अप्रैल (दो राज्य की छह सीटें)
दूसरा चरण: 9 अप्रैल (पांच राज्य की सात सीटें)
तीसरा चरण: 10 अप्रैल (14 राज्य की 92 सीटें)
चौथा चरण: 12 अप्रैल (तीन राज्य की पांच सीटें)
पांचवा चरण: 17 अप्रैल (13 राज्य की 122 सीटें)
छठा चरण: 24 अप्रैल (12 राज्य की 117 सीटें)
सातवां चरण: 30 अप्रैल (नौ राज्य की 89 सीटें)
आठवां चरण: 7 मई (सात राज्यों की 64 सीटें)
नौवां चरण: 12 मई (तीन राज्य की 41 सीटें)
तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव:
आंध्र प्रदेशः 30 अप्रैल और 7 मई
ओडिशाः 10 अप्रैल और 17 अप्रैल
सिक्किमः 12 अप्रैल
परिणाम:
लोकसभा चुनाव के नतीजे 16 मई को आएंगे।
कब कहां होंगे चुनाव, सभी राज्यों की लिस्ट:
1 आंध्र प्रदेश: 30 अप्रैल, 8 मई
2 अरुणाचल प्रदेश: 9 अप्रैल
3 असम: 7, 12 और 24 अप्रैल
4 बिहार: 10,17,24, 30 अप्रैल, 7 मई, 12 मई
5 छत्तीसगढ़: 10, 17, 24 अप्रैल
6 गोवा: 17 अप्रैल
7 गुजरात: 30 अप्रैल
8 हरियाणा: 10 अप्रैल
9 हिमाचल प्रदेश: 7 मई
10 जम्मू कश्मीर: 10, 17, 24, 30 अप्रैल, 7 मई
11 झारखंड: 10, 17, 24 अप्रैल
12 कर्नाटक: 17 अप्रैल
13 केरल: 10 अप्रैल
14 मध्य प्रदेश: 10, 17, 24 अप्रैल
15 महाराष्ट्र: 10, 17, 24 अप्रैल
16 मणिपुर: 9, 17 अप्रैल
17 मेघालय: 9 अप्रैल
18 मिजोरम: 9 अप्रैल
19 नागालैंड: 9 अप्रैल
20 ओडिशा: 10, 17 अप्रैल
21 पंजाब: 30 अप्रैल
22 राजस्थान: 17, 24 अप्रैल
23 सिक्किम: 12 अप्रैल
24 तमिलनाडु: 24 अप्रैल
25 त्रिपुरा: 7, 12 अप्रैल
26 उत्तर प्रदेश: 10, 17, 24, 30 अप्रैल, 7, 12 मई
27 उत्तराखंड: 7 मई
28 वेस्ट बंगाल: 17, 24, 30 अप्रैल, 7, 12 मई
केंद्र शासित प्रदेश में कब होंगे चुनाव:
1 अंडमान निकोबार: 10 अप्रैल
2 चंडीगढ़: 10 अप्रैल
3 दादरा नगर हवेली: 30 अप्रैल
4 दमन दीव: 30 अप्रैल
5 लक्षद्वीप: 10 अप्रैल
6 दिल्ली: 10 अप्रैल
7 पुद्दुचेरी: 24 अप्रैल
05 Mar 2014