विदेशी महिला से रेप, आरोपी टैक्सी ड्राइवर फरार
नई दिल्ली: भारत की संस्कृति है 'अतिथि देवो भव:' यानि कि, यहां अतिथि को भगवान का दर्जा दिया जाता है| लेकिन, इस संस्कृति को एक बार फिर शर्मसार किया गया है| मथुरा से दिल्ली आ रही एक विदेशी महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है| घटना शुक्रवार रात की है जब, पोलैंड की रहने वाली एक महिला अपने ढाई साल के बच्चे के साथ मथुरा से दिल्ली एक कैब में आ रही थी| इस विदेशी महिला को कैब के ड्राइवर ने मथुरा-दिल्ली हाईवे पर कोई नशीली चीज़ खिला दी जिसके बाद, महिला बेहोश हो गई और इसके बाद कैब ड्राईवर ने इस महिला के साथ बलात्कार किया|
इतना ही नहीं आरोपी उसे वहीं बेहोशी की हालत में छोड़कर कैब लेकर फ़रार हो गया| जब इस विदेशी महिला को होश आया तो वो किसी तरह से दिल्ली के पहाड़गंज में अपने किसी जानकार के यहां पहुंची और अपनी आप बीती सुनाई| इसके बाद एक NGO की मदद पीड़ित महिला ने पहाड़गंज थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई| विदेशी महिला के साथ बलात्कार के मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने बिना किसी देरी के महिला का मेडिकल कराया| मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद पहाड़गंज थाने की पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है|
फिलहाल दिल्ली पुलिस इस विदेशी महिला को वापस मथुरा ले जा रही है| ये विदेशी महिला काफी समय से मथुरा में ही रह रही थी और अक्सर इस महिला का दिल्ली आना जाना लगा रहता है| इस सारे मामले की पुलिस काफी गहनता से जांच कर रही है और, पुलिस फरार कैब ड्राईवर की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है|