डॉ.हर्षवर्धन की दो टूक, क्या हुआ 'आप' का वादा?
06 Jan 2014
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता डॉ.हर्षवर्धन ने विधानसभा में दिए गए उप राज्यपाल नजीब जंग के अभिभाषण पर निराशा जताई है| एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि, उप राज्यपाल की ओर से दिए गए अभिभाषण में भ्रष्टाचार को काबू करने, भ्रष्टाचारियों पर लगाम कसने और महंगाई व बेरोजगारी को रोकने की योजना का जिक्र नहीं किया गया| इससे उन्हें काफी निराशा हुई है| हर्षवर्धन ने ये भी कहा कि, मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने वादों को भूल चुके हैं| उन्होंने भ्रष्टाचारियों की जांच कराने की बातें तो कही थीं लेकिन, अब वो सब भूल गए हैं क्योंकि, इसके लिए उनकी क्या योजना है इसका जिक्र उन्होंने नहीं किया|
बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि, काफी संख्या में दिल्ली के युवा बेरोजगार हैं उनके लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है| 666 लीटर पानी मुफ्त देने की योजना का जिक्र करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि, जिन घरों में मीटर लगा है उनको तो पानी मुफ्त मिल जाएगा लोकिन, उन लोगों का क्या जिन्हें पीने के लिए 1 ग्लास पानी मुहैया नहीं होता| जिनके घरों से काफी दूर पानी की पाइप लाइनें बिछी हुई हैं| साथ ही डॉ.हर्षवर्धन ने खाद्य पदार्थों पर बढ़ी महंगाई को लेकर हमला बोला| उन्होंने कहा कि, सरकार के पास खान-पान की चीजों के दाम कम करने की योजना का नहीं है| हर्षवर्धन ने पूछा कि, केजरीवाल ने अपनी जितनी भी योजनाओं का जिक्र घोषणा पत्र के जरिए और तमाम बार किया है उनके क्रियान्वयन के लिए आपकी क्या सोच है|