यूपी में नहीं थम रही दरिंदगी रेप में नाकाम होने पर युवती को किया घायल हिट एंड रन मामला: आज फिर होगी सुनवाई आतंकियों ने दंगा पीड़ितों से संपर्क किया था: सूत्र कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की संभावना: सूत्र माधुरी का महंगा प्रमोशन सलमान का सामना नहीं करते शाहरुख कोलगेट मामला: CBI को मिलीं सभी गायब फाइलें- सूत्र ये क्या कह गए सीएम हेमंत सोरेन? कचरे में मिला नवजात का शव, सवालों में अस्पताल प्रशासन सीएम ने गिराई गाज, जल बोर्ड के 800 कर्मचारियों का तबादला भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली कांग्रेस की बारात
एंडरसन ने बनाई सबसे तेज सेंचुरी, अफरीदी को पछाड़ा

 

नई दिल्ली: यदि आपसे कोई जनरल नालेज में पूछे कि विश्व में सबसे कम गेदों पर शतक किसने लगाया था? यदि आपका उत्तर है पाकिस्तान के क्रिकेटर शहीद अफरीदी। तो आप इसे बदल लीजिए। क्योंकि, अब शहीद अफरीदी का रिकार्ड टूट चुका है। शहीद अफरीदी ने 37 गेदों में शतक लगाया था। लेकिन, न्यूजीलैंड के 23 वर्षीय क्रिकेटर कोरी एंडरसन महज 36 गेदों का सामना करते हुए शतक लगाया। एंडरसन ने क्वींसटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों पर शतक जड़कर क्रिकेट की दुनिया के लिए नए साल का यह पहला दिन यादगार बना दिया। एंडरसन के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने मात्र 21  ओवरों में में स्कोर बोर्ड पर 283 रन लिखवा दिया।
 
एंडरसन के बूते न्यूजीलैंड ने 21 ओवर में 284 रनों का वेस्टइंडीज को लगभग असंभव टारगेट दे दिया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे एंडरसन ने सिर्फ 47 गेंदों पर नॉटआउट 131 रन ठोके। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 14 छक्के जड़े। एंडरसन ने यह कारनामा अपने सातवें वनडे में कर दिखाया। बारिश के चलते वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड के इस वनडे मैच को 21-21 ओवर का कर दिया गया था। इससे पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने वर्ष 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नेरोबी में 37 गेंदों का सामना करते हुए शतक ठोका था। आज यह रिकार्ड करीब 18 वर्षों के बाद एंडरसन द्वारा तोड़ दिया गया है।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn