उत्तर प्रदेश की गुजरात से तुलना ना करें मोदी: अखिलेश यादव
05 Feb 2014
लखनऊ: बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के आरोपों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा है कि, दो उत्तर प्रदेश और गुजरात की तुलना नहीं हो सकती| सीएम अखिलेश ने कहा कि, अपने पीएम पद की उम्मीदवारी के हिसाब से नरेन्द्र मोदी देश की तुलना देश से करें, राज्यों की तुलना राज्य से नहीं होनी चाहिए, देश की तुलना देश से होनी चाहिए| वहीं, गुजरात के वित्त मंत्री नितिन पटेल के गरीबी बढ़ने के पीछे उत्तर प्रदेश के लोगों का हाथ होने वाले बयान पर भी अखिलेश यादव ने पलटवार किया| मुंबई के विकास का उदाहरण देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, मुंबई की खुशहाली उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की वजह से ही है| इसलिए उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर किसी भी तरह का आरोप लगाना उचित नहीं है|