यूपी में नहीं थम रही दरिंदगी रेप में नाकाम होने पर युवती को किया घायल हिट एंड रन मामला: आज फिर होगी सुनवाई आतंकियों ने दंगा पीड़ितों से संपर्क किया था: सूत्र कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की संभावना: सूत्र माधुरी का महंगा प्रमोशन सलमान का सामना नहीं करते शाहरुख कोलगेट मामला: CBI को मिलीं सभी गायब फाइलें- सूत्र ये क्या कह गए सीएम हेमंत सोरेन? कचरे में मिला नवजात का शव, सवालों में अस्पताल प्रशासन सीएम ने गिराई गाज, जल बोर्ड के 800 कर्मचारियों का तबादला भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली कांग्रेस की बारात
अरविंद केजरीवाल बनें पीएम: योगेन्द्र यादव

 

नई दिल्ली: 'आप' के नेता योगेन्द्र यादव ने कहा कि, उनका सपना है कि, अरविंद केजरीवाल पीएम बनें और, उन्हें केजरीवाल के अंदर वो सारी खूबियां नजर आती हैं जो एक पीएम कैंडिडेट में होनी चाहिए| दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आम आदमी पार्टी की बैठक के दौरान उन्होंने ये बयान दिया| दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 में मिले जनसमर्थन के बाद अब आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारी में जुट गई है| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप के नेता कॉन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे हैं जहां, लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की भूमिका को लेकर चर्चा की गई और ये बात भी सामने आई कि, आम आदमी पार्टी 10 से 15 दिनों के अंदर अपने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है|

 

इस दौरान मीडिया से मुखातिब योगेन्द्र यादव ने ये बयान दिया है| बैठक के बारे में योगेन्द्र यादव ने बताया था कि, 2014 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति, राजनीतिक रणनीति और अलग-अलग राज्यों में पार्टी की क्या स्थिति बनेगी इस पर विचार किया जाएगा| वहीं 'आप' नेता गोपाल राय ने कहा था कि, इस बैठक में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों पर भी चर्चा की जाएगी|

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn