यूपी में नहीं थम रही दरिंदगी रेप में नाकाम होने पर युवती को किया घायल हिट एंड रन मामला: आज फिर होगी सुनवाई आतंकियों ने दंगा पीड़ितों से संपर्क किया था: सूत्र कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की संभावना: सूत्र माधुरी का महंगा प्रमोशन सलमान का सामना नहीं करते शाहरुख कोलगेट मामला: CBI को मिलीं सभी गायब फाइलें- सूत्र ये क्या कह गए सीएम हेमंत सोरेन? कचरे में मिला नवजात का शव, सवालों में अस्पताल प्रशासन सीएम ने गिराई गाज, जल बोर्ड के 800 कर्मचारियों का तबादला भ्रष्टाचार के विरोध में निकाली कांग्रेस की बारात
निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 14 की मौत कई घायल

 

पणजी: नए साल के चौथे ही दिन एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया| गोवा के कानाकोना कस्बे में शनिवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई जब्कि, करीब 80 मजदूर घायल हो गए| हालांकि ऐसी भी खबर है कि, अब तक मरने वालों की संख्या 19 हो गई है| मौके पर सेना और स्थानीय पुलिस का राहत बचाव कार्य जारी है| ज्यादातर लोगों को मलबे में से निकाल लिया गया है लेकिन, अभी भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है| पुलिस ने मलबे से अब तक 14 शव निकाले हैं|

 

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर ने भी घटना स्थल का जायजा लिया और, घटना की जांच के आदेश दिए| सीएम ने कहा है कि, हादसे के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा| वहीं इतने बड़ा हादसे के बाद घटना स्थल के आस-पास लोगों का जमावड़ा लग गया| हर कोई मलबे में दबे लोगों के सुरक्षित निकलने की दुआ करता रहा|

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn