तीरंदाज दीपिका ने जीता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार
15 Feb 2014
विश्व की दूसरे नंबर की तीरंदाज दीपिका कुमारी ने धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली और विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पीछे छोड़ते हुए फिक्की का साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीत लिया| दीपिका को गुरुवार शाम फिक्की हाउस में फिक्की इंडिया खेल पुरस्कार में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। दीपिका को इसके साथ ही दो अन्य महिला तीरंदाजों के साथ वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कार भी मिला। दीपिका के साथ एम बोम्बायला देवी और रिमिल बुरुली ने यह पुरस्कार ग्रहण किया|