कमिश्नर से पूछकर बताऊंगा क्यों हो रहे हैं रेप: अरविन्द
नई दिल्ली: कभी भ्रष्टाचार और दुष्कर्म जैसी घटनाओं के मामले में तुरंत सरकार को घेरने वाले अरविन्द केजरीवाल अब सरकार बनने के बाद सुस्त पड गएँ हैं। दरअसल, मंगलवार की रात दिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप डेनमार्क की महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म की बावत अरविन्द ने बहुत ही अशोभनीय बयान दिया है। अरविन्द ने कहा कि, वह दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को बुलाएंगे और बलात्कार के मुद्दे पर बात करेंगे। उन्होंने कहा मैं और उपराज्यपाल कमिश्नरजी से बात करेंगे और उनसे पूछेंगे कि दिल्ली में ही इतने रेप क्यों हो रहे हैं?
अरविन्द पहले तो मामले पर कुछ भी बोले नहीं। घटना के करीब 24 घंटे बाद जब वह मीडिया से मुखातिब हुए तो उन्होंने यह अशोभनीय बयान दिया। जिसके बाद कांग्रेसी सांसद संदीप दीक्षित ने कहा कि, ‘आप’ डेनिश मूल की महिला से बलात्कार पर इसलिए नहीं बोल रही है, क्योंकि वह दिल्ली में वोट नहीं दे सकती है। ज्ञात हो कि, डेनमार्क की रहने वाली 51 वर्षीय महिला के साथ कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वह भारत भ्रमण में आई हुई थी और पहाड़गंज स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी। मंगलवार को वह नेशनल म्यूजियम घूमने गई और वहां से लौटते समय रास्ता भटक गई और कनाट प्लेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच कहीं पहुंच गई।
ऐसी खबरे मिली है कि, वहां मौजूद कुछ लोग उसे चाकू दिखाकर सुनसान इलाके में ले गए। उसके बाद अपराधियों ने पहले तो विदेशी महिला के साथ लूटपाट की और बाद में उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित महिला जैसे-तैसे होटल पहुँची और होटल प्रबंधन को अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद मामले की जानकारी होटल प्रबंधन ने डेनमार्क दूतावास को दी। दूतावास के अधिकारियों ने मामले की जानकरी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 8 लोगों के खिलाफ गैंगरेप और लूटपाट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है किया। पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।