अरविन्द के दावों की खुल रही है पोल! मीडिया पर भड़के सिसोदिया, बताया 'पुलिस का प्रवक्ता' दिल मिल गए! महंगाई बढ़ी तो, आमदनी भी बढ़ी: PM जज़्बे को सलाम 27 जनवरी को 1 लाख लोग गुनगुनाएंगे 'ऐ मेरे वतन के लोगों..' किन्‍नरों ने 'आप' कार्यकर्ताओं को पीटा सरकारी मेडिकल कॉलेज में जारी मौत का सिलसिला PM नहीं बन पाएंगे मोदी, कांग्रेस की बैठक में चाय बेचें: अय्यर सचिन 4 फरवरी को होंगे भारत रत्न से सम्मानित चेहरा बदलने से कुछ नहीं होगा: नकवी स्कूल के शौचालय में मिला महिला और बच्ची का शव आत्मरक्षा के गुर सीखें लड़कियां: मेरीकॉम जो दिल में है, सब बता दूंगा: राहुल राहुल पर फैसला अंतिम: सोनिया मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा सेन का निधन दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री बिग बी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा लापता सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, पुलिस तफ्तीश में जुटी AICC की बैठक आज, राहुल पर रहेगी नजर
दागदार दिल्ली...! विदेश महिला से सामूहिक दुष्कर्म

 

नई दिल्ली: लगता है राजधानी दिल्ली के साथ ‘दागदार’ शब्द हमेशा जुड़ा रहना चाहता है। चुनाव से पहले महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लम्बे-चौड़े दावे करने वाले अरविन्द केजरीवाल के राज में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ताजा मामले में एक बार फिर से विदेशी महिला को अपराधियों द्वारा संयुक्त रूप से हवास का शिकार बनाया गया है। अपराधियों ने महिला के साथ लूट-पाट भी किया है।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात कुछ बदमाशों ने एक 51 वर्षीय विदेशी महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि, पीड़ित महिला भारत घूमने आई थी। वह मंगलवार को म्यूजियम में घूमने गई थी और लौटते वक्त वह रास्ता भूलकर दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास आ गई। तभी वहां पर घूम रहे कुछ आसामाजिक तत्वों की नगर महिला पर पडी। वे लोग महिला को बहाने से सूनसान जगह ले गए और उसके साथ लूट-पाट की फिर उसके साथ सामूहिक दुश्कम किया।
 
पीड़ित महिला डेनमार्क की है। वह पहाड़गंज स्थित एक होटल में रुकी हुई थी। घटना के बाद जैसे तैसे होटल पहुँची और वहां के स्टाफ से अपने साथ घटित हुई घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलने पर होटल प्रबंधन ने मामले से डेनमार्क दूतावास को अवगत कराया। दूतावास ने मामले से दिल्ली पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने तुरंत मामले में कार्यवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लाकर पूछ-ताछ शुरू कर दिया है।
 
फिलहाल, पुलिस ने पीडिता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर 8 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीँ पुलिस ने पीडिता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जहां उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई।

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn