BREAKING NEWS
नई दिल्ली: यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात
वडोदरा में पोस्टर वॉर: पुलिस हिरासत में मधुसूदन मिस्त्री
03 Apr 2014

 

वड़ोदरा: वड़ोदरा से बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी मधुसूदन मिस्त्री ने मोदी के पोस्टर हटाकर अपने पोस्टर लगाने की कोशिश की| जिसके बाद पुलिस ने मधुसूदन मिस्त्री को हिरासत में ले लिया| मिस्त्री को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया| इस दौरान पुलिस ने करीब 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले लिया|
 
मिस्त्री के साथ पार्टी कार्यकर्ता जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं सभी खंभों पर चढ़कर मोदी के पोस्टर और बैनर हटाने लगे| इस दौरान वहां पहुंची पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बात नहीं मानीं| बाद में पुलिस ने मिस्त्री समेत लगभग 50 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि, वड़ोदरा में सिर्फ मोदी के पोस्टर लग रहे हैं और उन्हें अपने पोस्टर लगाने नहीं दिए जा रहे हैं| इसी के चलते उन्होंने मोदी के पोस्टर हटाने का फैसला लिया| इतना ही नहीं मिस्त्री ने ये भी आरोप लगाया कि, पोस्टर लगाने के दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है| मिस्त्री ने मोदी को तानाशाह करार देते हुए कहा कि, चाहें जो भी हो जाए वो मोदी के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे|

Share this post

Submit to Facebook Submit to Google Bookmarks Submit to Technorati Submit to Twitter Submit to LinkedIn