पीएम-राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई
नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने देशवासियों ईसा मसीह के जन्मदिन की शुभकामनाएं और बधाईयाँ दी है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एवं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोगों को इसकी बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि यह पावन दिवस ईसा मसीह के प्रेम एवं करूणा की शिक्षाओं को याद करने का है जो सदियों से मानवता के लिए प्रेरणाप्रद बना हुआ है।
आज पूरे देश में ही नहीं बल्कि, पूरी दुनिया में ईसा मसीह का जन्म दिन मनाया जा रहा है। पूरे विश्व के गिरिजाघरों में सजावट की गई है। कैथोलिक व क्राइस्ट चर्च में प्रार्थना सभाओं के आयोजन किए गए हैं। जगह-जगह झांकियां सजाई गई हैं। दुनिया के सभी चर्च को रोशनियों से सजाया गया है। मंगलवार मध्यरात्रि दुनियाभर के गिरजाघरों में जिंगल बेल बजा और क्रिसमस का धमाल शुरू हो गया। प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशियां मनाई गई। आतिशबाजी की गई और खूब पटाखे फूटे।